बॉलीवुड

250 करोड़ के ड्रग्स केस में पुलिस को नहीं मिले Shraddha Kapoor समेत इन सेलेब्स के खिलाफ सबूत

Police find no evidence: 250 करोड़ के ड्रग केस में श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही का नाम सामने आया था। अब इस केस में एक नया मोड़ सामने आ गया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर..

Image

ड्रग्स केस में आया नया मोड़ (pic credit-instagram)

Police find no evidence: साल 2022 के मुंबई ड्रग सप्लाई मामले में दायर होने वाली चार्जशीट में बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) उनके भाई सिद्धांत कपूर, नोरा फतेही (Nora Fatehi), सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ऑरी और पूर्व राजनेता जीशान सिद्दीकी के नाम शामिल नहीं किए जाएंगे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इन सभी लोगों के मामले से जुड़े कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-कच्ची उम्र में Varun Dhawan से इश्क कर बैठी थीं श्रद्धा कपूर, पहाड़ी पर किया था प्रपोज, एक्टर ने ठुकराया प्यार)

ड्रग्स केस में आया नया मोड़

मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल अगले हफ्ते फरार ड्रग किंगपिन सलीम डोला के करीबी मोहम्मद सलीम मोहम्मद सुहैल शेख उर्फ लेविश के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने वाली है। 2022 के ड्रग मामले में लेविश मुख्य आरोपी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, चार्जशीट में अंतरराष्ट्रीय नारकोटिक्स नेटवर्क, मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, सप्लाई चेन और फाइनेंशियल रूट की डिटेल्स शामिल होंगी। जांच के दौरान एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही, श्रद्धा के भाई सिद्धांत कपूर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरहान अवतरमानी उर्फ ओर्री के नाम सामने आए थे। लेविश के बयान में फिल्म प्रोड्यूसर अब्बास-मुस्तान, रैपर लोका और एनसीपी नेता जीशान सिद्दीकी का भी जिक्र है, जो उसके मुंबई, गोवा और दुबई में आयोजित पार्टियों में शामिल थे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि इन मशहूर हस्तियों के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है, इसलिए उनके नाम चार्जशीट में शामिल नहीं किए जाएंगे।

ShraddhaKapoor

मुंबई ड्रग्स मामले में आया नया मोड़ (pic credit-instagram)

बता दें कि केस की शुरुआत अगस्त 2022 में हुई थी, जब एंटी-नारकोटिक्स सेल ने मुंबई के एक व्यक्ति को मेफेड्रोन के साथ गिरफ्तार किया था। जांच में दुबई से चल रहे हैंडलर्स और हवाला चैनल का खुलासा हुआ। मार्च 2024 में सांगली जिले में मेफेड्रोन बनाने वाली एक बड़ी यूनिट पकड़ी गई, जिसमें 250 करोड़ रुपये से ज्यादा के ड्रग्स जब्त किए गए। इस मामले में परवीन बानो गुलाम शेख को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद ही दुबई में बैठे ड्रग किंगपिन सलीम डोला के करीबी लेविश के बारे में पता चला था। अब अगले हफ्ते दायर होने वाली चार्जशीट लेविश पर ही और बाकी आरोपियों पर केंद्रित रहेगी।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article