बॉलीवुड

बदल गई Shraddha Kapoor की EETHA की रिलीज डेट, दिसम्बर में होगी रिलीज

अदाकारा श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ईथा की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। श्रद्धा कपूर की ये बायोपिक फिल्म अब दिसम्बर 2026 में रिलीज होगी। ईथा के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं लेकिन उन्हें अब इंतजार करना होगा।

Image

बदल गई Shraddha Kapoor की EETHA की रिलीज डेट, दिसम्बर में होगी रिलीज

KEY HIGHLIGHTS
  • बदल गई ईथा की रिलीज
  • श्रद्धा कपूर निभा रही हैं लीड रोल
  • दिसम्बर 2026 में रिलीज होगी ईथा

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की ईथा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसके अनुसार निर्माता दिनेश विजान इसे अगस्त 2026 के महीने में रिलीज नहीं करेंगे। मेकर्स ने ईथा की रिलीज डेट बदलने का फैसला लिया है और इसकी नई रिलीज डेट जारी भी कर दी है। निर्माता दिनेश विजान द्वारा बताया गया है कि उनकी फिल्म ईथा दिसम्बर 2026 में रिलीज होगी। फिल्म ईथा को डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने किया है, जिन्होंने छावा जैसी मैसिव हिट बॉक्स ऑफिस पर डिलीवर की थी। दर्शकों को श्रद्धा कपूर और लक्ष्मण उतेकर की ईथा से बहुत सारी उम्मीदें हैं। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Mirzapur The Movie Trailer: 'गद्दी' पाने की लड़ाई के बीच मचेगा घमासान, ट्रेलर देख उतावले हुए फैन्स

क्यों बदली गई है Shraddha Kapoor की Eetha की रिलीज डेट

निर्माता दिनेश विजान ने अचानक से श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ईथा की रिलीज डेट में बदलाव क्यों किया है, ये अभी साफ नहीं है लेकिन ऐसा सुनने में आ रहा है कि मेकर्स इस प्रोजेक्ट अगस्त 2026 तक पूरा नहीं कर पाएंगे, जिस कारण उन्होंने ये फैसला लिया है कि वो ईथा को 4 दिसम्बर 2026 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक पोस्ट के जरिए फैंस को जानकारी दी है कि श्रद्धा की ईथा में रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान आयूब का भी अहम रोल होगा। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: डेंगू की चपेट में आईं Shweta Tiwari, 'द ट्रेटर्स 2' के लॉन्च से पहले अस्पताल में हुईं भर्ती

Chhaava से छा गई थी दिनेश विजान और लक्ष्मण उतेकर की जोड़ी

लक्ष्मण उतेकर और दिनेश विजान की जोड़ी ने कुछ वक्त पहले छावा जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी दी थी, जिसमें विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना ने अहम किरदार निभाए थे। इस फिल्म में अक्षय खन्ना ने शानदार अदाकारी की थी, जिन्हें औरंगजेब के रोल में काफी पसंद किया गया था। छावा ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल की कमाई की थी और दिनेश विजान-लक्ष्मण उतेकर की जोड़ी छा गई थी। लोगों को उम्मीद है कि जब ईथा सिनेमाघरों में रिलीज होगी तो ये भी दर्शकों के दिलों पर छा जाएगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article