बॉलीवुड

'रामायण' का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रही हैं Shobana, इंटरनेट पर शेयर किया पोस्ट

Shobana in Ranbir Kapoor’s 'Ramayana': नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' (Ramayana) में साउथ एक्ट्रेस शोभना को अहम भूमिका में देखा जाएगा। शोभना ने बताया कि वो इस मूवी का हिस्सा बनकर खुद को सम्मानित महसूस कर रही हैं।

Image

Shobana in Ranbir Kapoor’s 'Ramayana'

Shobana in Ranbir Kapoor’s 'Ramayana': बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण पार्ट 1' (Ramayana Part 1) का धमाकेदार टीजर मेकर्स ने 3 जुलाई को रिलीज किया। इस मूवी का टीजर देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। फिल्म के टीजर में रणबीर कपूर और यश की हलकी सी झलक देखने को मिली, जिसने फैन्स की बेताबी को बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ऐसे में अब साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस शोभना (Shobana) ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि वो 'रामायण' का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रही हैं।

शोभना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 'रामायण' का टीजर शेयर किया। उन्होंने टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'एक ऐसी कहानी का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रही हूं जिसने जनरेशन को एक अलग शेप दी है। नमित मल्होत्रा की रामायण की दुनिया में आपका स्वागत है, जो राम और रावण की अमर कहानी है। इस रास्ते पर चलने और आपके साथ साझा करने के लिए आभारी हूं। हमारा सत्य। हमारा इतिहास।' शोभना के इस कैप्शन की फैन्स खूब तारीफ कर रहे हैं।

'रामायण' बॉलीवुड डायरेक्टर नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही है। फिल्म को नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी का बजट 800 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर को भगवान राम की भूमिका में देखा जएगा। रावण के रोल के लिए मेकर्स ने साउथ सुपरस्टार यश को कास्ट किया है। फिल्म में माता सीता का रोल साई पल्लवी और हनुमान का किरदार सनी देओल द्वारा निभाया जाएगा। 'रामायण' का पहला पार्ट अगले साल यानी 2026 की दिवाली पर रिलीज होगा

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article