Shoaib Malik and Sania Mirza Divorce: पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक कि हर जगह खिल्ली उड़ रही हैं। भारत की स्टार टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा से शादी के बाद शोएब मलिक काफी चर्चा में रहे हैं। इस बीच क्रिकेटर ने सना जावेद के साथ अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिन्हें देखने के बाद पाकिस्तान और भारत दोनों देशों के लोग शोएब मलिक को बुरा भला बोल रहे हैं। इस तस्वीरों के सामने आने के बाद सानिया मिर्जा के पिता ने जानकारी दी कि सानिया ने शोएब को ‘खुला’ दे दिया है। जिसका मतलब होता है एक औरत का अपने पति को तलाक देना। इसी के साथ ही अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है, जो साल 2021 का है।
इस वीडियो में शोएब मलिक और सना जावेद एक साथ नजर आ रहे हैं। दोनों मस्ती-मजाक में एक दूसरे के साथ फ्लर्ट करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग शोएब और सना के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में बात कर रहे हैं। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
वायरल हुआ सना और शोएब का पुराना वीडियो
सना जावेद और शोएब मलिक (Shoaib Malik) का ये पुराना वीडियो एक पाकिस्तानी शो का है, जिसमें दोनों एक दूसरे के साथ फ्लर्ट करते दिख रहे हैं। दोनों के इस वीडियो को देखकर लोग आग बबूला हो रहे हैं और शोएब को भला बुरा कह रहे हैं। लोगों का कहना कि पूरा पाकिस्तान इस समय सानिया मिर्जा का सपोर्ट कर रहा है।
