Shilpa Shetty Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस हाल ही में अपने घर के बाहर मुंबई के बांद्रा में स्पॉट हुईं। एक्ट्रेस वीडियो में काफी खुश मिजाज मूड में दिखाई दीं। उन्होंने पैपराजी को कई मस्तीभरे पोज दिए। वीडियो में एक्ट्रेस कहते हुए नजर आईं कि क्या मुंह में घूसकर फोटो लोगे क्या? एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वीडियो में शिल्पा ब्लैक क्रॉप टॉप और ट्राउजर में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को सनग्लासेस के साथ कंप्लीट किया है। कैमरा मैन को देखकर शिल्पा के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान थी। उन्होंने कई फनी पोज दिए। एक्ट्रेस ने जाते समय भी अपनी कार से कैमरा की तरफ वेव किया। उनका ये अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आया। फैंस शिल्पा की इस अदा की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। शिल्पा शेट्टी अक्सर पैपराजी के साथ मस्ती करते हुए नजर आती हैं।
शिल्पा के मस्तीभरे अंदाज के कायल हुए फैंस
एक्ट्रेस अक्सर अपने बच्चों के साथ भी क्यूट और फनी वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने बाल दिवस पर समीषा और विवान का वीडियो शेयर किया था। वीडियो में दोनों लड़ते- झगड़ते हुए नजर आते हैं। शिल्पा का वीडियो फैंस को काफी पसंद आया था। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस हाल ही में निकम्मा में अभिमन्यू दसानी और शर्ली सेतिया के साथ नजर आई थी। इसके अलावा एक्ट्रेस जल्द रोहित शेट्टी की फिल्म इंडियन पुलिस फोर्स से डेब्यू करेंगी। इस फिल्म में शिल्पा के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत कई कलाकार लीड रोल में हैं। इस फिल्म से शिल्पा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने वाली हैं। इसके अलावा शिल्पा की फिल्म सुखी भी पाइपलाइन में हैं। शिल्पा अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं।
