बॉलीवुड

रीना रॉय को धोखा देकर Shatrughan Sinha ने रातोंरात कर ली थी पूनम सिन्हा से शादी, कांच की तरह टूट गया था ये लव-ट्रायंगल

Shatrughan-Reena-Poonam Love Triangle: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने साल 1980 में पूनम से शादी की थी। तो चलिए जानते हैं आखिर ऐसी किया वजह थी कि जब रीना रॉय को टूटकर प्यार करने के बाद भी शत्रुघ्न सिन्हा ने पूनम को अपना हमसफर चुना था।

Image

Pics Credit: Instagram

Shatrughan Sinha-Reena Roy-Poonam Chandiramani Love Triangle: शत्रुघ्न सिन्हा इंडियन सिनेमा का वो नाम हैं, जिन्हें इतिहास के सबसे बड़े अभिनेताओं में से एक माना जाता है। एक समय जब हिंदी सिनेमा में राजेंद्र कुमार, राजेश खन्ना और शम्मी कपूर जैसे कई एक्टर्स अपनी चॉकलेटी इमेज के लिए लोकप्रिय हो रहे थे, उस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने चार्म से इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। शत्रुघ्न सिन्हा जब अपने करियर की ऊंचाईयों पर थे तब उनकी तुलना धर्मेंद्र और विनोद खन्ना जैसे बड़े कलाकारों से की जाने लगी थी। अपने फिल्मों के साथ-साथ शत्रुघ्न सिन्हा पर्सनल लाइफ के चलते भी खूब चर्चा में रहे थे। आज हम शत्रुघ्न सिन्हा-रीना रॉय और पूनम चंदीरामानी के लव ट्रायंगल के बारे में बात करने जा रहे हैं। एक समय शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे लेकिन पूनम संग अभिनेता के शादी के निर्णय ने सभी को हैरान कर दिया था। तो चलिए जानते हैं क्या था ये पूरा मामल...

सेट पर रीना रॉय से पहली बार मिले थे शत्रुघ्न सिन्हा

Shatrughan Sinha-Reena Roy

Shatrughan Sinha-Reena Roy

साल 1976 में आई फिल्म 'कालीचरण' के सेट पर शत्रुघ्न सिन्हा की मुलाकात रीना रॉय से पहली बार हुई थी। रीना रॉय को देखते ही शत्रुघ्न सिन्हा का दिल धड़कने लगा था और वो मन ही मन एक्ट्रेस से प्यार करने लगे थे। इस फिल्म में शत्रुघ्न संहा और रीना रॉय की जोड़ी को जब ऑनस्क्रीन देखा गया तो यह दर्शकों की पसंदीदा बन गई थी।

रीना और पूनम दोनों के साथ रिलेशनशिप में थे शत्रुघ्न सिन्हा

Poonam-Shatrughan Sinha-Reena Roy

Poonam-Shatrughan Sinha-Reena Roy

रीना रॉय संग रिलेशनशिप में आने से पहले शत्रुघ्न सिन्हा उस दौरान पूनम चंदीरामानी के साथ भी रिश्ते में थे। यह ऐसा लव-ट्रायंगल था, जिसे हैंडल करना आसान नहीं था। जैसे-जैसे साल गुजरते गए और एक दिन वो समय आ ही गया जब शत्रुघ्न सिन्हा को रीना रॉय और पूनम में से किसी एक को चुनना था। हैरानी की बात यह है कि रीना रॉय से बेहद लगाव होने के बाद भी शत्रुघ्न सिन्हा ने पूनम सिन्हा को चुना।

क्या थी रीना की जगह पूनम को चुनने की वजह?

Shatrughan Sinha-Poonam

Shatrughan Sinha-Poonam

मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि काफी समय तक रीना रॉय के साथ रहने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा का मन धीरे-धीरे इस रिश्ते से हटने लगा था। रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि दोनों के रिश्ते में खटास आने लगी थी। यही वजह थी कि शत्रुघ्न सिन्हा ने रीना रॉय को चुनने की बजाय पूनम संग शादी करने का फैसला किया। शत्रुघ्न सिन्हा के इस फैसले से रीना रॉय काफी टूट गई थी।

शादी के बाद भी रीना संग रिश्ते में थे शत्रुघ्न सिन्हा

Reena Roy-Shatrughan Sinha

Reena Roy-Shatrughan Sinha

एक इंटरव्यू के दौरान पूनम सिन्हा ने यह बात बताई थी कि शत्रुघ्न सिन्हा ने रीना रॉय की जगह उन्हें क्यों चुना था। पूनम ने कहा था, 'जब मुझे उन दोनों के अफेयर के बारे में जानकारी मिली तो मैं उनके रास्ते में आना नहीं चाहती थी। मगर शत्रुघ्न ऐसी लड़की से शादी नहीं करना चाहते थे जो उन पर भरोसा करे। हालांकि यह बात भी मुझे पता था कि शादी के बाद भी दोनों का अफेयर काफी समय तक जारी रहा था।'

रीना संग शत्रुघ्न के रिश्ते से बहुत परेशान रहती थीं पूनम

Shatrughan Sinha-Poonam

Shatrughan Sinha-Poonam

साल 1980 में पूनम से शादी करने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय एक रिश्ते में थे। यही बात पूनम को अंदर ही अंदर खाए जा रही थी। हालांकि उस दौरान रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा के रिश्ते को 'एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर' कहा गया था। पूनम ने भी इस बारे में रिएक्शन देना बंद कर दिया था।

रीना संग रिश्ते पर शत्रुघ्न सिन्हा ने की थी खुलकर बात

Shatrughan Sinha

Shatrughan Sinha

स्टारडस्ट मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने पूनम सिन्हा से शादी के बाद भी एक्स-गर्लफ्रेंड रीना रॉय संग अपने रिश्ते के बारे में बात की थी। अभिनेता ने बताया कि अगर रीना रॉय उनकी परवाह करती हैं तो किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। रीना का परिवार अक्सर उनसे मार्गदर्शन और सलाह मांगते थे। इन बातों को अभिनेता इसलिए नजरअंदाज नहीं कर सकते थे क्योंकि वो शादीशुदा थे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article