Badrinath Ki Dulhania 3 is in Works: शशांक खेतान बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन डायरेक्टर्स में से एक हैं। शशांक खेतान ने अपने करियर में 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया', 'धड़क' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' जैसी बेहतरीन फिल्मों को डायरेक्ट किया है। काफी समय से शशांक खेतान (Shashank Khaitan) अपनी नई फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (‘Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) की रिलीज को चर्चा में बने हुए हैं। इस मूवी में वरुण धवन और जान्हवी कपूर की जोड़ी को बड़े परदे पर देखा जाएगा। हाल ही में शशांक खेतान ने बड़ा खुलासा बता दिया है कि 'दुल्हनिया 3' पर काम चल रहा है।
शशांक खेतान से जब पूछा गया है कि 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' भी दुल्हनिया सीरीज का पार्ट है तो उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा चाहता हूं कि दर्शक एन्जॉय और हंसें। आज के माहौल को देखते हुए लोगों को हंसाने के साथ-साथ उन्हें सिनेमाघरों तक लेके आना बहुत जरुरी है। मेरी कहानियां हमेशा एक फैमिली एंटरटेनर रही हैं। मैं खुद भी शादी के मामले में लकी हूं, इसलिए मेरा मानना है कि हर किसी को शादी कर लेनी चाहिए और मंच पर ऐसे लोग हैं जिन्हें शादी करने की जरूरत है, इसलिए यह तो बस शुरुआत है।'
इस दौरान शशांक खेतान ने बताया कि बीती फिल्मों की सफलता को देखनी के बाद अब वो 'दुल्हनिया 3' पर काम कर रहे हैं। हालांकि डायरेक्टर ने साफ कर दिया है कि वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' दुल्हनिया सीरीज की हिस्सा नहीं है। यह एकदम अलग मूवी है। बताते चलें 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का निर्देशन शशांक खेतान ने ही किया है। फिल्म का निर्माण करण जौहर के बैनर तले किया गया है।
