बॉलीवुड

Sunny Kaushal और Sharvari के रास्ते हुए अलग, ब्रेकअप होने की वजह आई सामने

Sharvari-Sunny Kaushal's Breakup: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शरवरी और सनी कौशल एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। इन दोनों के अलग होने का कारण भी सामने आ गया है।

Image

ये है शरवरी-सनी कौशल के ब्रेकअप की वजह

Sharvari-Sunny Kaushal's Breakup: शरवरी और सनी कौशल (Sunny Kaushal) को बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक माना जाता था। दोनों ने कभी अपनी रिलेशनशिप के बारे में पब्लिक में ज्यादा बात नहीं की लेकिन उन्हें अक्सर साथ देखा जाता था। कहा जाता है कि दोनों 2020 में आई कबीर खान की फिल्म 'द फॉरगॉटन आर्मी - आजादी के लिए' में साथ काम करने के बाद करीब आए थे। इस कपल को लेकर अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उन्होंने हैरान कर दिया है। कहा जा रहा है कि कई सालों की डेटिंग के बाद दोनों अलग हो गए हैं। शरवरी (Sharvari) और सनी ने अभी ब्रेकअप होने पर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है। एक नई रिपोर्ट में अब बताया गया है कि उनके ब्रेकअप की असली वजह क्या हो सकती है? (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Main Vaapas Aaunga Box Office: दिलजीत-शरवरी स्टारर ने दिखाया दम, एक हफ्ते में कमाए इतने करोड़)

इस कारण अलग हुए हैं सनी कौशल-शरवरी

कई मीडिया रिपोर्ट्स पर अगर विश्वास किया जाए तो शरवरी और सनी कौशल 2025 में अलग हो गए हैं। दोनों में से किसी ने भी ब्रेकअप की पुष्टि नहीं की है लेकिन नई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उनकी करियर की राहों में अंतर आने से दोनों के बीच दूरी बढ़ गई। बीते कुछ सालों में शरवरी की स्टार पावर तेजी से बढ़ी है जबकि सनी अभी भी बड़े ब्रेकथ्रू का इंतजार कर रहे हैं। यही वजह है कि दोनों ने बीच दूरियां बढ़ गई हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Cocktail 2 Box Office Prediction Day 1: पहले दिन गदर मचाएगी शाहिद-कृति और रश्मिका की फिल्म, इतना होगा बिजनेस)

Sharvari

Sharvari

Free Press Journal के मुताबिक शरवरी की बढ़ती लोकप्रियता और बिजी शेड्यूल के चलते उनकी सनी कौशल से दूर होती गईं। सनी कौशल ‘चोर निकल के भागा’, ‘शिद्दत’ और ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। बताया जा रहा है कि शरवरी की करियर में तेजी आने और बड़ी फिल्में मिलने के बाद दोनों धीरे-धीरे दूर होते गए। 2025 में ही दोनों ने अलग होने का फैसला किया था। पोर्टल से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'आज शरवरी, सनी से ज्यादा फेमस हैं। इससे दोनों के बीच कुछ अजीब सा माहौल बन गया, जो उनके अलग होने की एक वजह बना।' इन खबरों पर अभी तक सनी और शरवरी ने कोई बयान नहीं दिया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शरवरी इन दिनों फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में नजर आ रही हैं। इस मूवी में उन्हें वेदांग रैना के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करते हुए देखा जा रहा है। इसके अलावा उनकी अपकमिंग फिल्म 'ऐल्फा' का टीजर भी हाल ही में मेकर्स ने रिलीज किया है। इस मूवी में शरवरी को आलिया भट्ट, अनिल कपूर और बॉबी देओल के साथ देखा जाएगा। फिल्म 3 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article