शहर

दिल्ली में और चाक चौबंद होगी सुरक्षा; छत्तीसगढ़ से CRPF की 10 अतिरिक्त कंपनियां बुलाई गईं, CISF कर्मियों की छुट्टियों पर रोक

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। छात्रों के आंदोलन को देखते हुए छत्तीसगढ़ से सीआरपीएफ की 10 अतिरिक्त कंपनियों को हवाई मार्ग से दिल्ली भेजा गया है।

Image

दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा व्यवस्था सख्त (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : PTI

Delhi News: केंद्र सरकार ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर जारी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन के बीच सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए छत्तीसगढ़ से सीआरपीएफ की 10 और कंपनियों को हवाई मार्ग से दिल्ली भेजने का निर्देश दिया है।

CISF कर्मियों की छुट्टियों पर भी रोक

अधिकारियों ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में हजारों छात्र और कार्यकर्ता पिछले एक महीने से अधिक समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनों को देखते हुए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा में तैनात अपने कर्मियों की छुट्टियों पर भी रोक लगा दी है।

स्वतंत्रता दिवस से पहले पहुंचने के निर्देश

अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को हुई सुरक्षा समीक्षा बैठक में स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में तैनात होने वाली सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) इकाइयों को तय समय से पहले यहां पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिन में दिल्ली में सीएपीएफ की करीब 150 कंपनियां तैनात की जाएंगी। एक कंपनी में लगभग 100 जवान होते हैं।

10 कंपनियों को हवाई मार्ग से दिल्ली लाया गया

अधिकारियों के अनुसार, अभी भी सीएपीएफ की करीब 100 कंपनियां दिल्ली में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस की मदद कर रही हैं। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ से सीआरपीएफ की कुल 10 कंपनियों को हवाई मार्ग से दिल्ली लाया गया। इससे पहले सप्ताह में केंद्र ने पश्चिम बंगाल से सीआरपीएफ की 20 कंपनियों को भी हवाई मार्ग से दिल्ली बुलाया था। इनकी तैनाती कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में जारी छात्रों के प्रदर्शनों के मद्देनजर की गई थी।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!