बॉलीवुड

किंग खान का 60वां जन्मदिन होगा बेहद खास, 111 शहरों में फिल्म फेस्टिवल की तरह मनाया जाएगा जश्न

Shahrukh Khan 60th Birthday: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान( Shahrukh Khan) का जन्मदिन किसी जश्न से कम नहीं होता है। इस बार तो उनका जन्मदिन और भी ग्रैंड तरीके से मनाया जाएगा। यह जन्मदिन इस बार एक फिल्म फेस्टिवल होगा, जो किंग खान के फैंस के लिए तोहफा लेकर आएगा।

Image

Shahrukh Khan 60th Birthday:

Shahrukh Khan 60th Birthday: मेगास्टार शाहरुख खान का 60वां जन्मदिन इस बार बहुत खास होने वाला है। उनके जन्मदिन (2 नवंबर) को शानदार तरीके से मनाने के लिए पीवीआर आईनॉक्स लिमिटेड ने एक बड़ा फिल्म फेस्टिवल प्लान किया है। इस फेस्टिवल के तहत किंग खान की उन सभी फिल्मों को दिखाया जाएगा, जिसने दर्शकों के दिलों में अलग जगह बनाई है। किंग खान के जन्मदिन पर एक ऐसा उत्सव होने वाला है, जिसमें सभी लोग शामिल कोर जश्न मनाएंगे। यह फेस्टिवल 31 अक्टूबर से शुरू होगा और दो हफ्ते तक चलेगा। इस दौरान देश के 30 शहरों के 75 से ज़्यादा सिनेमाघरों में शाहरुख की चुनिंदा सुपरहिट फिल्मों को फिर से बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा।

वैरायटी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फेस्टिवल में 7 से ज्यादा फिल्मों को शामिल किया गया है, जो शाहरुख( Shahrukh Khan) के शानदार करियर और उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाती हैं। इनमें रोमांस से लेकर एक्शन और ड्रामा तक हर जॉनर की फिल्म है — जैसे ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘देवदास’, ‘दिल से’, और हाल की ब्लॉकबस्टर ‘जवान’। इसके अलावा ‘कभी हाँ कभी ना’, ‘मैं हूँ ना’ और ‘ओम शांति ओम’ जैसी पसंदीदा फिल्में भी दिखाई जाएंगी। यह फेस्टिवल फैंस के लिए एक मौका होगा, जब वे फिर से बड़े पर्दे पर शाहरुख के जादू का आनंद ले सकेंगे। इस पहल से शाहरुख खान के फैंस उन्हें दोबारा से थिएटर्स में वही किरदार जीवंत करते हुए देख पाएंगे, जिसे देखकर कई लोग बड़े हुए हैं।

शाहरुख खान ने क्या कहा

इस पहल पर शाहरुख खान ने खुशी जताई है। इस महोत्सव पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए, शाहरुख खान ने कहा, "सिनेमा हमेशा से मेरा घर रहा है, और इन फिल्मों को बड़े पर्दे पर वापस आते देखना एक खूबसूरत मिलन जैसा लगता है। ये फिल्में सिर्फ़ मेरी कहानियाँ नहीं हैं, ये उन दर्शकों की हैं जिन्होंने पिछले 33 सालों से इन्हें प्यार से अपनाया है।" उन्होंने इस श्रद्धांजलि को आयोजित करने के लिए पीवीआर आइनॉक्स और अपने होम बैनर रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट का भी धन्यवाद किया, "हमेशा उन कहानियों में विश्वास रखने के लिए जो हम सभी को जोड़ती हैं।" यह फिल्में 111 शहरों में 353 सिनेमाघरों में 1,757 स्क्रीन के साथ दिखाई जाएंगी।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article