बॉलीवुड

'गरीब लोगों को नीचा दिखाना,1500 रुपये के लिए झड़गा', कॉलेज में पढ़ने वालों ने बताया शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत है घमंडी

Mira Rajput Classmate Calims that she Snobby भिनेता शाहिद कपूर ने जब मीरा राजपूत से शादी की थी तब कई लड़कियों का दिल टूटा था। मीरा दिल्ली की एक नॉर्मल लड़की थी जो लेडी श्रीराम कॉलेज में पढ़ती थी, कम उम्र में ही मीरा ने शाहिद से शादी कर ली थी। अब मीरा के क्लासमेट ने बताया है कि वह कॉलेज में किस तरह रहती थी।

Image

Mira Rajput Classmate Calims that she Snobby

Mira Rajput Classmate Calims that she Snobby : बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय बनकर फेमस हुए शाहिद कपूर( Shahid Kapoor ) ने अरेंज मैरिज की थी। साल 2015 में उन्होंने दिल्ली की लड़की मीरा राजपूत( Mira Rajput) से शादी की थी। कपल की शादी को 10 साल होने वाले हैं और दोनों के दो बच्चें भी हैं। शाहिद कपूर तो अपने काम के चलते लाइमलाइट बने रहते हैं, वहीं उनकी पत्नी मीरा राजपूत भी पीछे नहीं है। हाउसवाइफ होने के बाद भी मीरा राजपूत अक्सर लाइमलाइट में नजर आती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर मीरा राजपूत के बारे में कुछ बातें सुनने को मिल रही है। कुछ लोगों का दावा है कि मीरा राजपूत बहुत घमंडी हैं।

रेडिट पर एक यूजर ने मीरा राजपूत( Mira Rajput) के लिए लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। उस लेटर में लिखा हुआ है कि मीरा राजपूत घमंडी है और उनमें घमंड कूट-कूटकर भरा है। युवक ने दावा किया कि उसकी एक दोस्त मीरा राजपूत के साथ लेडी श्रीराम कॉलेज दिल्ली में पढ़ी है उसने बताया कि मीरा राजपूत का व्यवहार बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। वह अपने से गरीब लोगों का मजाक उड़ाती थी और उन्हें नीचा दिखाती थी। क्लास के लोगों को फैशन के लिए, उनकि खराब इंग्लिश के लिए चिड़ाती थी। मैं एक बार मीरा से मिला था मैंने उन्हें देखकर स्माइल किया लेकिन मीरा ने मुंह फेरते हुए आंखें घुमा ली।

https://www.reddit.com/r/BollyBlindsNGossip/comments/1jr3ewh/tea_on_shahid_kapoors_wife_from_our_sub_members/?utm_source=share&utm_medium=web3x&utm_name=web3xcss&utm_term=1&utm_content=share_button

इस पोस्ट में यह भी दावा किया कि जब वह जर्सी के प्रमोशन के दौरान शाहिद कपूर के साथ दिल्ली के एक होटल में रुकी थी तब उन्होंने 1500 रुपये के लिए स्टाफ से लड़ाई कर ली थी। यूजर ने लिखा कि मेरा दोस्त वहाँ काम करता है उसने देखा था मीरा को खराब बर्ताव करते हुए। रेडिट यूजर की ये पोस्ट जमकर वायरल हो रही है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article