बॉलीवुड

Ranbir Kapoor की Animal Park में दिखेगी शाहिद कपूर का कैमियो, क्या कबीर सिंह के अवतार में दिखेंगे एक्टर?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 7, 2024, 04:34 PM IST

Shahid Kapoor to have a Cameo in Animal Park: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्टर अब संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म एनिमल पार्क में रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म में शाहिद कपूर का कैमियो नजर आने वाला है।

Image

Shahid Kapoor on his Cameo in Animal Park

Shahid Kapoor to have a Cameo in Animal Park: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म की फिल्म एनिमल (Animal) एक बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 800 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। जिसके बाद फिल्म के सीक्वल एनिमल पार्क का भी बड़ी बेसब्री से एंतजार किया जा रहा है। हालांकि संदीप वांगा रेड्डी ने अभी से ही साफ कर दिया है कि फिल्म एनिमल पार्क और भी ज्यादा सुपरहिट साबित होने वाली है। फिल्म की कास्टिंग और कहानी को लेकर रोजाना अपडेट सामने आ रही हैं। अब खबर सामने आ रही है कि बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) एनिमल पार्क में रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाले हैं।

फिल्म में शाहिद कपूर का कैमियो नजर आने वाला है। संदीप वांगा रेड्डी अपनी फिल्म कबीर सिंह में शाहिद कपूर के साथ काम कर चुके हैं। कबीर सिंह भी एक बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। आइए अब इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

एनिमल पार्क में दिखेगा शाहिद कपूर का कैमियो?

Zoom को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में जब शाहिद कपूर ने एनिमल पार्क में उनके कैमियो को लेकर सवास पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'अभी में सिर्फ मास एक्शन थ्रिलर फिल्म देवा के लिए शूट कर रहा हूं। बाकी कोई भी चीजें जब फाइनल होंगी मैं तब ही उनको लेकर बात कर पाऊंगा।' शाहिद ने न ही अपने कैमियो के लेकर इनकार किया है और न ही एक्सेप्ट किया है।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article