बॉलीवुड

सैफ अली खान के जबड़े से Shahid Kapoor ने निकाली 'Cocktail 2' !! 2025 में फ्लोर पर जाएगी फिल्म

Shahid Kapoor in Cocktail 2: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी निकलकर सामने आई है उसके मुताबिक निर्माताओं ने फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2) से सैफ अली खान को बाहर का रास्ता दिखाकर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) को चुना है। फिल्म में शाहिद के साथ बॉलीवुड की दो हसीनाएं भी नजर आएंगी।

Image

Shahid Kapoor Replace Saif Ali Khan in Cocktail 2

Shahid Kapoor in Cocktail 2: साल 2024 में अब तक कई सुपरहिट फिल्मों के सीक्वल को बनाने की तैयार में मेकर्स कर रहे हैं। इस समय जो खबरें आ रही हैं उनके मुताबिक निर्माताओं ने अब सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की बेहतरीन फिल्मों में से एक 'कॉकटेल' के सीक्वल को बनाने की भी तैयार शुरू कर दी है। हैरानी की बात यह है कि निर्माताओं ने फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2) से सैफ अली खान का पत्ता काट दिया है। सैफ अली खान की अब मेकर्स ने इस मूवी के लिए शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) को चुना है।

पीपिंगमून की रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स ने फिल्म 'कॉकटेल' को अब फ्रेंचाइजी बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस मूवी के लिए निर्माताओं ने शाहिद कपूर को अप्रोच किया है। शाहिद कपूर ने भी इस मूवी को करने में दिलचस्पी दिखाई है। फिल्म में उन्हें लीड रोल में देखा जाएगा। 'कॉकटेल 2' के कॉन्ट्रैक्ट को जल्द ही शाहिद कपूर साइन कर सकते हैं। सुनने में आ रहा है कि यह मूवी 2025 में फ्लोर पर जाएगी।

अगर बात बनती है कि 'तेरी बातों में उलझा जिया' के बाद दिनेश विजान के साथ 'कॉकटेल 2' शाहिद कपूर की दूसरी फिल्म होगी। कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि मेकर्स शाहिद कपूर के अपोजिट अनन्या पांडे और सारा अली खान को कास्ट करने की प्लानिंग कर रहे हैं। इस मूवी के सीक्वल को होमी अदजानिया ही डायरेक्ट करेंगे।

बताते चलें फिल्म 'कॉकटेल' में सैफ अली खान के साथ दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी को लीड रोल में देखा गया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर इन दिनों फिल्म 'देवा' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म अगले साल 14 फरवरी के दिन रिलीज होगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article