बॉलीवुड

शाहिद कपूर ने देवा के सेट से शेयर की रफ-एंड-टफ तस्वीर, एक्शन अवतार से जीता फैंस का दिल

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो रफ-एंड-टफ अवतार में दिखाई दे रहे हैं। शाहिद कपूर की ये फोटो उनकी अपकमिंग मूवी देवा की है, जिसे डायरेक्टर रोशन एंड्रूज बना रहे हैं। शाहिद कपूर के फैंस को उनका एक्शन पैक्ड अवतार काफी पसंद आ रहा है।

Image

Shahid Look from deva

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार शाहिद कपूर ने शुक्रवार के दिन इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं। शाहिद कपूर की ये फोटो उनकी अपकमिंग मूवी देवा के सेट की है, जिसका निर्देशन रोशन एंड्रूज करेंगे। शाहिद कपूर हमेशा से ही अपनी फिल्मों के साथ एक्सपेरिमेंट करते रहे हैं और एक बार फिर से वो उसी मूड में नजर आ रहे हैं। शाहिद बीते दिनों तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में रोमांटिक बॉय के रूप में नजर आए थे। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के बाद शाहिद कपूर एक्शन मोड में चले गए हैं और जल्द ही अपने फैंस को एक्शन मूवी से सरप्राइज करने वाले हैं। आप शाहिद कपूर द्वारा शेयर की गई फोटो नीचे देख सकते हैं:

फैंस को पसंद आ रहा है शाहिद कपूर का एक्शन अवतार

पिछले कुछ दिनों से शाहिद कपूर छोटे-छोटे बालों और बड़ी-बड़ी दाढ़ी में दिखाई दे रहे थे। फैंस शाहिद कपूर का ये लुक देखकर सोच रहे थे कि उन्होंने किस मूवी के लिए ये लुक धारण किया है। शाहिद कपूर ने फाइनली फैंस को बता दिया है कि उनका ये लुक रोशन एंड्रूज की अपकमिंग एक्शन पैक्ड मूवी देवा के लिए है। फैंस को शाहिद कपूर का नया लुक काफी पसंद आ रहा है और वो लगातार कमेंट के जरिए इस लुक की तारीफ कर रहे हैं। फैंस द्वारा किए जा रहे कमेंट्स देखकर कहा जा सकता है कि शाहिद के लुक ने मूवी के लिए फैंस को एक्साइटेड करके रख दिया है।

शाहिद ने दी 2024 की सबसे सफल रॉम-कॉम

अभिनेता शाहिद कपूर ने कुछ दिनों पहले दर्शकों के सामने अपनी रॉम-कॉम तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया पेश की थी। इसने सिनेमाघरों में अच्छी कमाई की और जमकर रुपये कूटे। शाहिद कपूर और कृति सेनन की तेरी बातों में ऐसा उलझा दिया 2024 की सबसे सफल रॉम-कॉम है, जिसे दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिला है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article