बॉलीवुड

Shah Rukh Khan वैष्णो देवी के बाद पहुंचे साईं बाबा के दरबार, Dunki के सुपरहिट होने के लिए मांगी मन्नत

Shah Rukh Khan Visits Shirdi Temple Ahead Of Dunki Release: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शाहरुख खान ने अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उनकी 'डंकी' के रिलीज में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। लेकिन इससे पहले शाहरुख खान साईं बाबा के दरबार पहुंचे।

Image

शाहरुख खान पहुंचे साईं बाबा के दरबार

Shah Rukh Khan Visits Shirdi Temple Ahead Of Dunki Release: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान एक बार फिर से बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। उनकी फिल्म 'डंकी' (Dunki) की रिलीज में अब केवल सात ही दिन बाकी रह गए हैं। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'डंकी' देखने के लिए फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है। वहीं फिल्म के हिट होने मुराद लेकर शाहरुख खान हाल ही में साईं बाबा के दरबार यानी शिरडी मंदिर पहुंचे। इससे जुड़ा शाहरुख खान का वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का शिरडी से जुड़ा वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है। वीडियो में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान और मैनेजर पूजा ददलानी भी नजर आईं। शिरडी में शाहरुख खान के पहुंचते ही फैंस की भी भीड़ इकट्ठी हो गई, मानो लोग उनकी एक झलक देखने के लिए तरस रहे हों। कार से उतरने के बाद खुद शाहरुख खान ने भी फैंस से हाय-हेलो किया। किंग खान का स्वैग देख फैंस ही नहीं बाकी सोशल मीडिया यूजर्स भी उनकी तारीफ कर रहे हैं।

वैष्णो देवी के दर्शन करके लौटे हैं शाहरुख खान

बता दें कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) कुछ ही दिनों पहले वैष्णो देवी के मंदिर करके आए हैं। साल में उन्होंने तीसरी बार वैष्णो देवी के दरबार में हाजरी लगाई है। इससे पहले शाहरुख खान 'पठान' और 'जवान' की रिलीज से पहले भी वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेक चुके हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article