बॉलीवुड

शाहरुख खान के लाडले अबराम की बर्थडे पार्टी का वीडियो हुआ वायरल, सुहाना-गौरी खान ने खींचा ध्यान

  • Authored by: अभय
  • Updated May 30, 2025, 03:06 PM IST

Abram Khan Birthday Party Video: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के छोटे बेटे अबराम खान (Abram Khan) की बर्थडे पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अबराम खान की बहन सुहाना खान (Suhana Khan) और मां गौरी खान (Gauri Khan) ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

Image

Abram Khan Birthday Party Video

Abram Khan Birthday Party Video: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के छोटे बेटे अबराम खान (AbRam Khan) का 12वां जन्मदिन 27 मई को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके अबराम खान को कई बॉलीवुड के कई स्टार्स विश करते नजर आए। किसी ने अबराम की फोटोज शेयर की तो किसी ने अनसीन वीडियो शेयर कर सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। लेकिन अबराम खान बहन सुहाना खान (Suhana Khan) और मां गौरी खान (Gauri Khan) ने जो किया उसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। अबराम खान की बर्थडे पार्टी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है।

सुहाना-गौरी ने लुटाया प्यार

शाहरुख खान के बर्थडे पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। इस शानदार पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया। इस वीडियो में सुहाना खान अपने छोटे भाई अबराम का हाथ थामे और उनके कंधे पर प्यार से हाथ रखे नजर आईं। तो वहीं गौरी खान भी अपने लाडले पर खूब प्यार लुटाती नजर आईं। इस पार्टी में सुहान खान और गौरी खान के साथ पार्टी में अबराम की नानी सविता छिब्बर (Savita Chhibber) और शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी (Pooja Dadlani) अपनी बेटी के साथ शामिल हुईं। पार्टी के इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है।

लोगों ने जमकर किए कमेंट्स

अबराम की बर्थडे पार्टी के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिल रहा है। कोई सुहाना खान के लुक की तारीफ करता नजर आया, तो किसी का ध्यान गौरी खान के अंदाज ने अपनी तरफ खींच लिया। इसके अलावा कई सोशल मीडिया यूजर्स अबराम खान को बर्थडे विश करते नजर आए। अबराम खान की बर्थडे पार्टी के वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article