बॉलीवुड

Not Ramaiya Vastavaiya: शाहरुख खान ने दिखाई 'जवान' के नए गाने की झलक, वीडियो देख फैंस भी लगे थिरकने

Shah Rukh Khan Shares Not Ramaiya Vastavaiya Teaser: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान की 'जवान' के रिलीज में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। शाहरुख खान ने हाल ही में मूवी के नए गाने 'नॉट रमैया वस्तावैया' की झलक साझा की है, जिसे देख फैंस भी खुशी से झूम उठे हैं।

Image

शाहरुख खान ने दिखाई 'नॉट रमैय्या वस्तावैया' की झलक

Shah Rukh Khan Shares Not Ramaiya Vastavaiya Teaser: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'जवान' (Jawan) की रिलीज में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। 'जवान' की रिलीज को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं और आए दिन ट्रेलर रिलीज करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच शाहरुख खान ने नए गाने की झलक साझा कर फैंस के बीच एक्साइटमेंट और भी बढ़ा दी है। दरअसल, शाहरुख खान ने 'जवान' के नए गाने 'नॉट रमैया वस्तावैया' की झलक साझा की है, जिसमें वह धमाकेदार अंदाज में थिरकते दिखे।

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने 'नॉट रमैया वस्तावैया' की झलक अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ ही मिनट पहले शेयर की, लेकिन देखते ही देखते यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शाहरुख खान ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "यह है 'नॉट रमैया वस्तावैया'। मैं वैभवी मर्चेंट को शुक्रिया कहना चाहता हूं और जाहिर तौर पर अनिरुद्ध को भी।" बता दें कि 'नॉट रमैय्या वस्तावैया' कल रिलीज होने वाला है, जिसका लोग भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

जोरों-शोरों पर हो रही है 'जवान' की बुकिंग

बता दें कि शाहरुख खान की 'जवान' ने रिलीज से पहले ही ताबड़तोड़ कमाई कर डाली है। दरअसल, शाहरुख खान की फिल्म की एडवांस बुकिंग जोरों-शोरों पर हो रही है। अमेरिका और दुबई जैसे देशों में 'जवान' ने एडवांस बुकिंग के जरिए ही करोड़ों रुपये कमा लिये हैं। वहीं भारत में मुंबई के कुछ चुनिंदा सिनेमाघरों में भी 'जवान' की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मिनटों में ही 'जवान' की टिकट बिक गई। ऐसे में माना जा रहा है कि शाहरुख खान की 'जवान' रिलीज के बाद 'पठान' का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article