बॉलीवुड

पैसों की तंगी के चलते Gauri Khan ने डिजाइन किया था 'मन्नत', Shah Rukh Khan ने याद किए पुराने दिन

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 16, 2023, 08:36 AM IST

Shah Rukh Khan on Mannat: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान हाल ही में अपनी पत्नी गौरी खान संग उनकी बुक के लॉन्च इवेंट में नजर आए हैं, जहां उन्होंने अपने परिवार और घर को लेकर कई खुलासे किए हैं। एक्टर ने बताया कि पैसों की तंगी के कारण गौरी खान ने मन्नत को डिजाइन किया था।

Image

Shah Rukh Khan on mannat

KEY HIGHLIGHTS
  • पैंसों की तंगी के कारण गौरी खान ने डिजाइन किया था मन्नत।
  • शाहरुख खान ने बुक लॉन्च इवेंट में किया खुलासा।
  • एक्टर ने परिवार को लेकर कई खुलासे किए हैं।

Shah Rukh Khan on Mannat: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के दुनियाभर में चाहने वाले हैं। शाहरुख खान की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन से हेटर्स का मुंह बंद कर दिया है। जिसके बाद हाल ही में एक्टर अपनी पत्नी गौरी खान के बुक लॉन्च में नजर आए हैं। शाहरुख खान ने इस लॉन्च के दौरान अपनी लाइफ, घर और बच्चों के बारे में कई खुलासे किए हैं। शाहरुख खान ने अपने घर मन्नत को लेकर भी बड़ा बयान दिया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया है। एक्टर का घर मन्नत काफी फेमस है। शाहरुख खान के लग्जरी घर को उनकी पत्नी गौरी खान ने ही डिजाइन किया है, जिसके बाद वह कई सेलेब्स के घर भी डिजाइन कर चुकी हैं। अब एक्टर ने बताया है कि पैसों की तंगी के चलते गौरी खान ने मन्नत को डिजाइन किया था।

‘हम डिजाइनर अफोर्ड नहीं कर सकते थे’

अपने पुराने पैसों की तंगी वाले दिन याद करते हुए शाहरुख खान ने बताया कि उन्होंने अपने सारे पैसे मन्नत को बनाने में लगा दिए थे। आखिर में उनके पास इंटीरियर डिजाइनर को देने के लिए भी पैसे नहीं थे। इसी वजह से खुद गौरी खान ने अपने घर को डिजाइन किया। हालांकि शाहरुख खान के इस बेहतरीन घर की खूबसूरती देख गौरी खान ने इंटीरियर डिजाइनर को एक करियर ही बना लिया।

इसके साथ ही शाहरुख खान ने खुलासा किया, ‘जब हमने वह घर खरीदा, जिसमें हम अभी रहते हैं, तो यह हमारे बजट से काफी ज्यादा था।’ उन्होंने आगे कहा, ‘कुछ पैसे जमा करने के बाद हमने इस बंगले को खरीदने के बारे में सोचा, लेकिन हमारे पास इतना बजट नहीं था। हालांकि, किसी भी तरह हमने खरीद तो लिया पर इसे दोबारा बनाना था, जिसके लिए हमारे पास पैसे नहीं बचे थे। यही वो वजह थी कि गौरी खान को खुद ये घर डिजाइन करना पड़ा।’

बता दें कि पठान की सफलता के बाद अब शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article