बॉलीवुड

Shah Rukh Khan की 'जवान' के डायरेक्टर एटली कुमार संग काम करेंगे Varun Dhawan, दिखेगा जबरदस्त एक्शन

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 16, 2023, 08:14 AM IST

Varun Dhawan in Atlee Kumar Movie: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए जवान के डायरेक्टर एटली कुमार संग हाथ मिला लिया है। अब वह एटली कुमार के निर्देशन में बन रही एक्शन-थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म के लिए अभी लीड एक्ट्रेस के नाम पर मोहर नहीं लगी है।

Image

Varun Dhawan in Atlee Kumar Movie

KEY HIGHLIGHTS
  • एटली कुमार की मूवी में नजर आएंगे वरुण धवन।
  • ये फिल्म एक जबरदस्त एक्शन फिल्म होने वाली है।
  • फिल्म में लीड एक्ट्रेस का चयन नहीं हुआ है।

Varun Dhawan in Atlee Kumar Movie: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन भी अब शाहरुख खान का सक्सेस मंत्र अपनाने वाले हैं। पठान की सफलता के बाद अब शाहरुख खान एक और जबरदस्त एक्शन मूवी ‘जवान’ में नजर आने वाले हैं। जवान का निर्देशन साउथ के मशहूर डायरेक्टर एटली कुमार ने किया है। फिल्म पहले 2 जून को रिलीज होने वाली थी, हालांकि इसे पोस्टपोन कर इसकी नई रिलीज डेट 7 सितंबर तय की गई है। अब खबर सामने आ रही है कि वरुण धवन भी एक एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाले हैं।

इस फिल्म के लिए उन्होंने एटली कुमार संग हाथ मिला लिया है। इस एक्शन मूवी का निर्देशन जवान डायरेक्टर एटली कुमार ही करने वाले हैं। आइए इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं।

अगले साल रिलीज होगी वरुण की एक्शन मूवी

पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, भेड़िया स्टार वरुण धवन बीते काफी समय से एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म में काम करना चाहते थे, जिसके बाद अब आखिरकार उन्होंने एटली कुमार की अपकमिंग फिल्म को साइन कर लिया है। एक सूत्र के अनुसार, ‘फिल्म की शूटिंग इसी जुलाई या अगस्त से शुरू होने वाली है। वरुण धवन और प्रोड्यूसर मुराद खेतानी के बीच काफी लंबे वक्त से एक फिल्म को लेकर बातचीत हो रही थी। ये फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में हैं। वरुण धवन की आखिरी फिल्म भेड़िया ने बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन किया था। अब वरुण की इस फिल्म से काफी उम्मीदें जताई जा रही हैं।

बता दें कि वरुण धवन और एटली कुमार की ये फिल्म साल 2024 के पहले 6 महीनों में ही रिलीज होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म की कहानी एक इमोशनल ड्रामा से भरपूर होने वाली है। इस फिल्म में बेहतरीन एक्शन सीक्वल पर काम किया जाएहा। अभी फिल्म में लीड एक्ट्रेस के नाम पर मोहर नहीं लगी है। अब देखना होगा कि मेकर्स वरुण धवन के अपोजिट किसे कास्ट करने वाले हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article