बॉलीवुड

Don 3: फैंस का इंतजार हुआ खत्म, फिल्म के निर्माता ने शाहरुख खान की डॉन 3 पर दिया बड़ा अपडेट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 14, 2023, 02:45 PM IST

प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने डॉन 3 (Don 3) को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि डॉन 3 सिनेमाघरों में जल्द दस्तक देगी। इस खबर को जानने के बाद शाहरुख (Shahrukh) के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्टिंग पर काम पूरा होने वाला है।

Image

shahrukh khan (credit pic: instagram)

Farhan Akhtar working on Don 3: शाहरुख खान (Shahrukh khan) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) स्टारर फिल्म डॉन: द चेज बिगिंस अगेन को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म के डॉयलॉग्स आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं। फिल्म के पहले पार्ट को फरहान अख्तर ने डायरेक्ट किया था। फिल्म की सफलता को देखते हुए मेकर्स ने इसका दूसरा पार्ट साल 2011 में रिलीज किया था। फिल्म के दोनों पार्ट्स को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फैंस अब इस फिल्म के तीसरे पार्ट के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने डॉन 3 को लेकर नया अपडेट शेयर किया है जिसे सुनने के बाद किंग खान के फैंस खुशी से झूमने लगेंगे।

सिधवानी ने अपने इंटरव्यू में बताया कि डॉन 3 पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि अभी मैं इस प्रोजेक्ट के बारे में कुछ खास जानकारी नहीं दे सकता हूं। रितेश ने कहा, जब तक फरहान अख्तर फिल्म की स्क्रिप्टिंग पर काम खत्म नहीं कर लेता है। तब तक मैं कुछ नहीं कर सकता हूं। फिल्म की स्क्रिप्टिंग अपने आखिरी फेज में है। हम सभी डॉन 3 के रिलीज होने का बेसब्री से कर रहे हैं।

डॉन 3 की स्क्रिप्टिंग पर काम कर रहे हैं फरहान

रितेश और फरहान ने अमिताभ बच्चन की फिल्म डॉन के राइट्स खरीद लिए थे। इसके बाद फरहान ने शाहरुख के साथ डॉन पर काम करना शुरू किया था। डॉन 3 में कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं। शाहरुख इन दिनों अपनी फिल्म जवान को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा लीड रोल में हैं। किंग खान इन दिनों तापसी पन्नू के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म डंकी की शूटिंग में बिजी है। इसके अलावा शाहरुख सलमान और कैटरीना की फिल्म टाइगर 3 में नजर आएंगे। फिल्म में एक्टर कैमियो रोल में नजर आएंगे।

डॉन 3 के अलावा फरहान अख्तर अपनी फिल्म जी ले जरा पर भी काम कर रहे हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article