बॉलीवुड

SCOOP: मुंबई के मीरा रोड पर हो रही शाहरुख खान की King की शूटिंग

King movie shot on Mira Road: शाहरुख खान की अपकमिंग मूवी किंग साल 2026 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसको देखने के लिए दर्शक उत्साहित हैं। अगर ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म किंग की शूटिंग इस वक्त मुंबई के मीरा रोड इलाके में हो रही है।

Image

Image Source: TNN

King movie shot on Mira Road: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने कुछ वक्त पहले ही अपनी अपकमिंग मूवी किंग का टाइटल वीडियो रिलीज किया था, जिसने इंटरनेट हिला दिया था। इसके बाद से ही हर कोई किंग को देखने के लिए एक्साइटेड है, जिसे डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद बना रहे हैं। फिल्म किंग की ज्यादातर शूटिंग पूरी हो चुकी है लेकिन इसका कुछ हिस्सा अभी भी बाकी है। अगर रिपोर्ट्स की मानें तो डायरेक्टर अभिषेक आनंद फिल्म किंग का एक पोर्शन इस वक्त मुंबई के मीरा रोड इलाके में शूट कर रहे हैं। (इसे भी पढ़ें: 'इंडस्ट्रीवालों ने ही बर्बाद किया गोविंदा का करियर', सुधा चंद्रन ने किया चौंकाने वाला खुलासा)

मुंबई के मीरा रोड इलाके में शूट हो रही है शाहरुख खान की मूवी किंग

एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को जानकारी दी है कि इस वक्त किंग की पूरी टीम मीरा रोड इलाके में शूटिंग कर रही है। किंग की टीम मार्केट के कुछ शॉट्स लेना चाहती थी, जिस कारण उन्होंने मीरा रोड का इलाका चुना है। पिछले तीन दिनों से किंग की शूटिंग यहां चल रही है, जो जल्द ही पूरी हो जाएगी। इस शेड्यूल में कोई बड़ा स्टार नहीं है, जिस कारण मेकर्स इसे आसानी से शूट कर पा रहे हैं। अगर शाहरुख खान या सुहाना खान मीरा रोड शेड्यूल में होते तो अब तक इंटरनेट इनकी तस्वीरों से भर गया होता। (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar The Revenge: 4 घंटे लम्बी होगी रणवीर सिंह की स्पाई मूवी, फैंस की होगी चांदी)

फिल्म किंग से बेटी सुहाना खान को लॉन्च करेंगे शाहरुख खान

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान को दर्शकों ने कुछ वक्त पहले द आर्चीज नाम के ओटीटी प्रोजेक्ट में देखा था। इसके बाद से ही सुहाना खान गायब हैं। शाहरुख खान अब अपनी बेटी सुहाना खान को फिल्म किंग से बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे। किंग सुहाना खान का पहला थिएट्रिकल प्रोजेक्ट है। फिल्म में सुहाना खान का रोल क्या होगा, इसके बारे में अब तक ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन बताया जा रहा है कि वो भी पिता शाहरुख खान की तरह एक्शन करती दिखेंगी। फिल्म किंग में शाहरुख खान और सुहाना खान के साथ-साथ अभिषेक बच्चन जैसे कलाकार भी हैं, जो विलेन के रोल में दिखेंगे। फिल्म किंग को शाहरुख खान क्रिसमस 2026 के दिन दर्शकों के सामने पेश करेंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article