बॉलीवुड

Pathaan कॉन्ट्रोवर्सी पर Shah Rukh Khan ने फाइनली तोड़ी चुप्पी, जानें क्या बोले सुपरस्टार

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 1, 2023, 03:31 PM IST

​shah rukh khan on pathaan controversy: शाहरुख खान का कहना है- 'मैं एक बात बोलना चाहूंगा जो बहुत जरूरी है। हम खुशी और आनंद फैलाने के लिए फिल्में बनाते हैं। हम से गलतियां भी होती हैं, अच्छे भी हैं बुराइयां भी होती हैं। ईमानदारी से कहूं तो फिल्में बनाने के पीछे हमारा मकसद बिल्कुल स्पष्ट है।'

Image

pathaan Film

SRK on pathaan controversy: शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म पठान की लोग हर तरफ चर्चा कर रहे हैं। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म इस साल बॉलीवुड की पहली बड़ी सफलता बन गई है। पठान ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करके बॉलीवुड के सुस्त दौर को समाप्त करने में कामयाबी हासिल की है। दो दिन के भीतर ही पठान ने 100 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री पा ली है। बड़े पैमाने पर विवाद के बावजूद भी पठान को सफलता मिली है। अब किंग खान ने आखिरकार पठान पर हो रही कॉन्ट्रोवर्सी पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

पठान की सफलता का जश्न मनाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में शाहरुख खान ने फिल्में बनाने के एजेंडे के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि यह सब खुशियां बांटने और लोगों का एंटरटेनमेंट करने के लिए है। विवाद के बारे में बात करते हुए शाहरुख खान ने कहा कि फिल्म में कही गई किसी भी बात का उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति बुरा नहीं होता, भले ही वह फिल्म में नकारात्मक किरदार निभा रहा हो। यह केवल वह किरदार है जिसे वे दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए निभा रहे हैं।

शाहरुख खान ने कहा- 'मैं एक बात बोलना चाहूंगा जो बहुत जरूरी है। हम खुशी और आनंद फैलाने के लिए फिल्में बनाते हैं। हम से गलतियां भी होती हैं, अच्छे भी हैं बुराइयां भी होती हैं। ईमानदारी से कहूं तो फिल्में बनाने के पीछे हमारा मकसद बिल्कुल स्पष्ट है। हम खुशी, प्यार, दया और भाईचारा फैलाना चाहते हैं, भले ही मैं एक बुरे आदमी की भूमिका निभा रहा हूं। हममें से कोई भी बुरा नहीं है, हम सभी आपको खुश करने के लिए किरदार निभा रहे हैं।' शाहरुख खान का कहना है कि फिल्म के क्रू और कलाकार इस प्रक्रिया का आनंद लेते हैं, चुटकुले सुनाते हैं और मजे करते हैं। फिल्में उसी के बारे में हैं और इसे उसी पर छोड़ देना चाहिए।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article