Addinath Kothare-Urmila Kanetkar Get Divorced: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण पार्ट 1' (Ramayana Part 1) me आदिनाथ कोठारे को भरत का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। हाल ही में आदिनाथ कोठारे (Addinath Kothare) ने अपनी पत्नी और एक्ट्रेस पत्नी उर्मिला कनेतकर (Urmila Kanetkar) संग तलाक की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है। दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बयान जारी करके अलग होने की पुष्टि की। मराठी फिल्म इंडस्ट्री के फेमस कपल ने यह भी निर्णय लिया है कि वो अपनी बेटी जिजाह (Jizah) को साथ मिलकर पालेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। आदिनाथ और उर्मिला ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Fauzi: प्रभास की फिल्म के नए पोस्टर ने बढ़ाई एक्साइटमेंट, मेकर्स ने जारी की रिलीज डेट)
आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कनेटकर ने लिया तलाक
आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कनेटकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि वो तलाक ले रहे हैं। काफी सोच-विचार करने के बाद एक्स-कपल ने कहा कि वो आपसी सहमति के साथ एक-दूसरे से अलग हो रहे हैं। कपल के तौर उनकी जर्नी खत्म होने के बावजूद वह अपनी बेटी जिजाह का पालन-पोषण करेंगे। उन्होंने लिखा, 'जिजाह हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। हम खुशी से और पूरे समर्पण के साथ बेटी का सह-पालन कर रहे हैं ताकि वह प्यार, सुरक्षा और समर्थन से भरे माहौल में बड़ी हो।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: The Batman Part II फिर हुई पोस्टपोन, अब इस साल आएगी रॉबर्ट पैटिनसन की फिल्म)

Addinath Kothare-Urmila Kanetkar
आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कनेटकर के तलाक की खबरों ने फैन्स को निराश कर दिया है। उन्होंने मीडिया फैन्स और लोगों की ओर से मिले प्यार का समर्थन भी किया। बयान के अंत में उन्होंने मीडिया मित्रों और जनता से अनुरोध किया है कि वे उनकी निजी जिंदगी का सम्मान करें। इस मामले में कोई उल्टा कमेंट ना करें। बताते चलें आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कनेतकर ने कुछ समय डेटिंग करने के बाद 2011 में शादी की थी। वे पहली बार मराठी फिल्म 'शुभमंगल सावधान' के सेट पर मिले थे। इस फिल्म का निर्देशन आदिनाथ के पिता महेश कोठारे ने किया था। 2017 में उनके घर एक बेटी ने जन्म लिया था।
