टीवी मसाला

Shweta Tiwari ने CJP की लगाई क्लास, Sonam Wangchuk को लेकर कह दी बड़ी बात

Shweta Tiwari Post: सोनम वांगचुक के समर्थन में अब टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी भी सामने आई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उनका समर्थन किया, लेकिन CJP के तरीके पर असहमति भी जताई।

Image

श्वेता तिवारी ने कही ये बात (pic credit-instagram)

Shweta Tiwari Post: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) द्वारा आयोजित छात्रों के विरोध प्रदर्शन के समर्थन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे हैं। बता दें कि सोनम वांगचुक के सपोर्ट में बॉलीवुड और टीवी के स्टार्स सामने आने लगे हैं। इस बीच टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को देखकर लोग दंग रह गए हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Shweta Tiwari ने धूमधाम से मनाया अपने बेटे का जन्मदिन, बगैर मेकअप के यूं दिखा एक्ट्रेस का अवतार)

shweta tiwari cjp

श्वेता तिवारी ने कही ये बात (pic credit-instagram)

श्वेता तिवारी ने कही ये बात

टीवी अदाकारा श्वेता तिवारी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'सोनम वांगचुक एक सच्चे मुद्दे के लिए लड़ रहे हैं। यह लड़ाई बच्चों की शिक्षा और उनके भविष्य से जुड़ी है। मुझे लगता है कि सरकार को उनकी बात गंभीरता से सुननी चाहिए और उनकी चिंताओं पर ध्यान देना चाहिए। मैं कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तरीके से बिल्कुल सहमत नहीं हूं। मुझे लगता है कि CJP सोनम वांगचुक के आंदोलन का इस्तेमाल अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए कर रही है और मैं इसका समर्थन नहीं करती। मेरा समर्थन सिर्फ सोनम वांगचुक और उनके उद्देश्य के लिए है, किसी राजनीतिक दल या संगठन के लिए नहीं। हमारे राजनीतिक मतभेद चाहे जो भी हों, लेकिन देश और शिक्षा के लिए काम करने वाले इंसान को इस तरह खोने का जोखिम नहीं उठाया जा सकता।इस समय सबसे ज्यादा जरूरी है कि सोनम वांगचुक की सेहत का ध्यान रखा जाए, उनकी बात सुनी जाए और इस मामले का कोई सार्थक समाधान निकाला जाए।'

कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत

बताते चलें कि एक्ट्रेस श्वेता तिवारी से पहले टीवी स्टार्स सोनम को सपोर्ट कर चुके हैं। इस लिस्ट में फरहाना भट्ट और मुनव्वर फारूकी भी शामिल हैं। इन सभी ने उनकी गिरती सेहत पर चिंता जताई है और उनसे अनशन खत्म कर इलाज कराने की अपील की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनम वांगचुक अपने अनिश्चितकालीन अनशन के 19वें दिन में पहुंच चुके हैं। इस दौरान उनका करीब 8.9 किलो वजन कम हो चुका है और उनका वजन अब लगभग 57.15 किलोग्राम रह गया है। डॉक्टर लगातार उनके ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच कर रहे हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article