Shah Rukh Khan Reaction: हाल ही में इंटरनेशनल फिल्म ऑर्गेनाइजेशन द एकेडमी (The Academy) ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का वीडियो शेयर किया है, जो फिल्म ओम शांति ओम का है। वीडियो में किंग खान अपना पॉपुलर डायलॉग 'इतनी शिद्दत' बोलते दिख रहे हैं। ये क्लिप इंटरनेट की दुनिया में खूब वायरल हो रहा है। इस बीच शाहरुख खान ने इस वीडियो पर रिएक्ट किया है। उन्होंने ऐसी बात कह दी है कि लोग खुशी से खिलखिला उठे हैं। (ये भी पढ़ें-The Academy ने Shah Rukh Khan का 'इतनी शिद्दत' डायलॉग शेयर कर फैंस को किया खुश, लोग बोले- 'किंग के आगे झुकना...')

शाहरुख खान ने ऑस्कर टीम से कह दी बड़ी बात (pic credit-instagram)
शाहरुख खान ने किया रिएक्ट
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी आइकॉनिक फिल्म ओम शांति ओम को लेकर अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज के पोस्ट पर दिलचस्प प्रतिक्रिया दी है। शाहरुख ने अकादमी के पोस्ट को अपनी स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, 'द एकेडमी ओम के स्पीच ने मुझे पुरानी यादों में ले गया। अब मुझे सच में दुनिया का किंग लग रहा है। हा हा।' इससे पहले फिल्म की डायरेक्टर फराह खान ने भी अकादमी को धन्यवाद दिया और लिखा, 'मैं अकादमी, शाहरुख, मयूर पुरी और सभी को शुक्रिया कहना चाहती हूं जिन्होंने यह पोस्ट मुझे फॉरवर्ड किया। पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त'
इस मूवी में नजर आएंगे शाहरुख खान
2007 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'ओम शांति ओम' की डायरेक्टर फराह खान हैं, और इस फिल्म की प्रोड्यूसर गौरी खान हैं। यह फिल्म रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी थी। मूवी में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, अर्जुन रामपाल, श्रेयस तलपड़े और किरण खेर ने मस्त एक्टिंग की थी। रोमांस, पुनर्जन्म और सेल्फ-अवेयर ह्यूमर से भरी यह फिल्म 1970 के दशक के जूनियर आर्टिस्ट ओम की कहानी है, जो दशकों बाद अपनी ट्रैजिक मौत और खोई हुई मोहब्बत का बदला लेने के लिए वापस लौटता है। शाहरुख खान ने डबल रोल किया था और यह फिल्म दीपिका पादुकोण की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म भी थी। मालूम हो कि शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म किंग की तैयारी कर रहे हैं। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी।
