सलमान खान की बिग बजट वॉर ड्रामा मातृभूमि लम्बे समय से सेंसर बोर्ड में अटकी पड़ी है। इस फिल्म में सलमान खान ने कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार निभाया है। दर्शक इस मूवी को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं लेकिन इस मूवी की रिलीज में लगातार देरी होती जा रही है। बीते दिन ये खबर इंटरनेट पर वायरल हुई थी कि मातृभूमि को सेंसर बोर्ड से थोड़ी राहत मिल गई है लेकिन अगर ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो ये खबरें पूरी तरह से बेबुनियाद हैं और सेंसर बोर्ड का रवैया अब तक मातृभूमि को लेकर नरम नहीं हुआ है। ऐसे में मातृभूमि कब तक रिलीज होगी, ये अभी साफ नहीं है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: 'ज्यादा वक्त मिला, तो दुखी क्यों', Salman Khan के क्रिप्टिक पोस्ट ने फैंस को किया बेचैन, आधी रात इंटरनेट पर हल्ला
बॉलीवुड हंगामा से एक सूत्र ने बात करते हुए बताया है, "मातृभूमि को सेंसर बोर्ड से कोई राहत नहीं मिली है। काश जो खबरें इंटरनेट पर फैल रही हैं, वो सही होती लेकिन ये गलत हैं। मातृभूमि की रिलीज डेट का रास्ता अब तक साफ नहीं हो पा रहा है, जिस कारण मेरा दिल भी दुख रहा है। फिल्म की रिलीज में रोक का कारण चाइना कनेक्शन है।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Disha Salian केस में नाम जुड़ने पर Sooraj Pancholi ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'मैं कभी नहीं...'
सूत्र ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा है, "मातृभूमि के मेकर्स लगातार कोशिश कर रहे हैं कि इसकी रिलीज डेट का रास्ता साफ हो जाए, जिसके लिए वो सरकार के साथ लगातार चर्चा में हैं। जैसे ही सीबीएफसी मातृभूमि को पास करेगी, वैसे ही मेकर्स इसे रिलीज करने की तैयारी में जुट जाएंगे। सीबीएफसी की तरफ से इसे कब तक सर्टिफिकेट मिलेगा ये अभी साफ नहीं है।"
गलवान घाटी में हुए भारत-चीन युद्ध पर आधारित है Salman Khan की Maatrubhumi
डायरेक्टर अपूर्वा लखिया द्वारा बनाई गई फिल्म मातृभूमि गलवान घाटी में हुए भारत-चीन युद्ध पर आधारित है। इन दिनों भारत-चीन के रिश्ते काफी नाजुक हैं, जिस कारण सेंसर बोर्ड से इसे हरी झंडी नहीं मिल पा रही है। जब तक सेंसर बोर्ड इस मामले पर एक कदम नहीं बढ़ाता है तब तक मातृभूमि अटकी ही रहेगी।
