Shah Rukh Khan on Film Festival: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सलन लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अभी हाल ही में शाहरुख खान के बर्थडे को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि शाहरुख खान का बर्थडे जो 2 नवंबर को है, वो बेहद खास होने वाला है। इस खास मौके के लिए पीवीआर आईनॉक्स लिमिटेड ने एक बड़ा फिल्म फेस्टिवल प्लान किया है। जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। अब इस खबर पर शाहरुख खान का रिएक्शन भी सामने आ गया है। तो चलिए जानते हैं शाहरुख खान ने क्या कहा है।
शाहरुख खान ने दिया ये बयान
एक्टर शाहरुख खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इस बार वजह शाहरुख खान का एक बयान है, जो खूब वायरल हो रहा है। PVR INOX ने एक धमाकेदार अनाउंसमेंट किया था कि शाहरुख खान के बर्थडे पर SRK के 33 सालों के सिनेमा सफर को सेलिब्रेट करने के लिए नेशनवाइड फिल्म फेस्टिवल मनाया जाएगा। इस खबर पर अब किंग खान का रिएक्शन सामने आ गया है।बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक PVR INOX के फिल्म फेस्टिवल के बारे में बात करते हुए शाहरुख खान ने कहा, 'सिनेमा हमेशा मेरा घर रहा है और इन फिल्मों को फिर से बड़े पर्दे पर देखना एक खूबसूरत मिलन जैसा लगता है। ये फिल्में सिर्फ मेरी कहानियां नहीं हैं, ये उन ऑडियंस की हैं, जिन्होंने पिछले 33 सालों से इन्हें इतना प्यार दिया है। मैं PVR INOX का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने इस सफर को इतने प्यार से सेलिब्रेट किया और मेरे क्रिएटिव घर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट (Red Chillies Entertainment) का भी जो हमेशा उन कहानियों पर यकीन करता है जो हमें जोड़ती हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि जो भी देखने आएगा, वो फिर से उस खुशी, म्यूजिक, इमोशंस और सिनेमा के जादू को जिएगा जो हमने साथ में शेयर किया है।'
दिखाई जाएंगी शाहरुख खान की ये फिल्में
ये फेस्टिवल 13 अक्टूबर से शुरू होकर दो हफ्ते तक चलेगा, और 30+ शहरों, 75+ सिनेमाघरों में शाहरुख खान की चुनिंदा फिल्में दोबारा दिखाई जाएंगी। इस लिस्ट में चेन्नई एक्सप्रेस (Chennai Express), देवदास (Devdas), जवान (Jawan), मैं हूं ना (Main Hoon Na) और ओम शांति ओम (Om Shanti Om) जैसी मूवीज शामिल है।
