बॉलीवुड

King Update: पार्टी-शार्टी करने के बाद काम पर लौटे शाहरुख खान, जल्द शुरू करेंगे किंग की शूटिंग

Shah Rukh Khan Back on Work: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन पर फिल्म किंग का टीजर शेयर किया था, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। साथ ही शाहरुख खान ने फिल्म किंग का धांसू पोस्टर शेयर किया था। इस बीच ये खबर सामने आई है कि शाहरुख खान फिर से किंग की शूटिंग करने वाले हैं।

Image

pic credit-king movie

Shah Rukh Khan Back on Work: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने खास अंदाज में अपना 60 वां जन्मदिन मनाया है। इस खास मौके पर सभी ने किंग खान को ढेर सारी बधाइयां दी। शाहरुख खान ने अपने फैंस को तोहफा देते हुए किंग का टीजर आउट कर दिया। साथ ही शाहरुख खान ने अपनी अपकमिंग मूवी किंग का धांसू पोस्टर भी शेयर किया है, जिसमें उनका लुक काफी इंटेंस लग रहा है। इस बीच उनकी फिल्म किंग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि शाहरुख ने एक बार फिर से किंग के लिए अपनी कमर कस ली है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं पूरी बात...

धांसू एक्शन करेंगे शाहरुख खान

60वें जन्मदिन की वीकेंड भर चली पार्टी के बाद शाहरुख खान फिर से काम पर लौट गए हैं। सुपरस्टार ने अपना बर्थडे अलीबाग वाले घर पर छोटी-सी गैदरिंग में और मुंबई में फैंस से खास मुलाकात करके मनाया। अब वे 5 नवंबर से यश राज स्टूडियोज, अंधेरी में अपनी फिल्म 'किंग' की शूटिंग फिर शुरू करेंगे। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही 'किंग' में शाहरुख पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे, साथ ही अभिषेक बच्चन भी हैं। फिल्म की मुख्य शूटिंग जून 2025 में शुरू हुई थी। मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, स्टंट टीम काफी समय से जबरदस्त मारधाड़ वाले सीन की रिहर्सल कर रही है। आने वाला 15-20 दिन का शेड्यूल स्टंट्स पर फोकस रहेगा। इसमें हाथों-हाथ लड़ाई, बंदूक की गोलीबारी, तारों की मदद से उछल-कूद और पास की दूरी में कुश्ती शामिल है। अपने रोल के शाहरुख खान पूरी तरह तैयार है।

सिद्धार्थ आनंद के साथ कर चुके हैं काम

बताते चलें कि सिद्धार्थ आनंद और शाहरुख खान ने पहले ही साथ में काम किया है। दोनों की फिल्म पठान साल 2023 में रिलीज हुई थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई की थी। अब एक बार फिर से शाहरुख और सिद्धार्थ आनंद एक साथ धमाल मचाने के लिए तैयार है। जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म किंग में शाहरुख खान और सुहाना खान की जोड़ी गर्दा उड़ाने वाली है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article