Sanjay Gupta on Ramayana VFX: 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के खास मौके पर निर्माताओं ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' (Ramayan: Part 1) का धमाकेदार टीजर जारी किया। 'रामायण: पर 1' के टीजर को देखने के बाद बॉलीवुड सेलेब्स के साथ-साथ दर्शकों ने भी इसकी जमकर तारीफ की। ज्यादातर लोगों इस टीजर में इस्तेमाल हुए वीएफएक्स भी पसंद आए। हैरानी की बात यह है कि इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता-निर्देशक संजय गुप्ता फिल्म 'रामायण' में दिखाई गए भगवान राम के फर्स्ट लुक से खास खुश नजर नहीं आए। गुरुवार को उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया।
'रामायण' को लेकर संजय गुप्ता ने कसा तंज
डायरेक्टर संजय गुप्ता 'रामायण' में भगवान राम के पहले लुक से ज्यादा खुश नहीं हैं। गुरुवार को डायरेक्टर ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'साफ-साफ दिखाई दे रहा है। वीएफएस कंपनियां ऑस्कर नहीं जीततीं। टेक्नीशियन जीतते हैं।' डायरेक्टर ने वीएफएक्स की दिग्गज कंपनी DNEG को भी मेंशन किया। बता दें इस कंपनी ने 97वें अकादमी अवॉर्ड में फिल्म 'ड्यून: पार्ट 2' के लिए बेस्ट विजुअल्स इफेक्ट्स का ऑस्कर जीता था। (इसे भी पढ़ें: Ramayana Teaser: टीजर लॉन्च पर भारत-अमेरिका में हुई बहस पर निर्माता नामित मल्होत्रा ने कहा, 'बांटने की कोशिश...')
'रामायण' के वीएफएक्स का काम भी DNEG ही देख रही है। फिल्म के एसेट्स को देखते हुए अब तक उसने काफी अच्छा काम किया है। नितेश तिवारी के निर्देशन में 'रामायण' बन रही है। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में हैं, साई पल्लवी को सीता के रूप में देखा जाएगा और यश को लंकापति रावण के लिए कास्ट किया गया है। सनी देओल को रामभक्त हनुमान के रोल में देखा जाएगा। फिल्म के टीजर में उनकी झलक देखने को नहीं मिली। (इसे भी पढ़ें: Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: पैसे देने की जगह जेल जाने को तैयार हैं राजपाल यादव, हाई कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित)
4000 करोड़ रुपये में बनकर तैयार होगी 'रामायण'
रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' को बड़े पैमाने पर शूट किया जा रहा है। इस महाकाव्य के कई हिस्सों वाली एक सिनेमैटिक एडेप्टेशन के तौर पर प्लान किया गया है। मेकर्स ने इस मूवी को बनाने में 4000 करोड़ रुपये की मोटी रकम खर्च की है।
