बॉलीवुड

SCOOP: 'दबंग' के स्पिन-ऑफ के Salman Khan ने मिलाया Atlee संग हाथ !! स्क्रिप्ट का काम हुआ शुरू

Salman Khan's Next With Atlee Kumar: ताजा मिल जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) अब 'दबंग' सीरीज का चौथा पार्ट नहीं बल्कि इसका स्पिन-ऑफ लाने पर विचार कर रहे हैं। 'दबंग' के स्पिन-ऑफ के लिए सलमान और अरबाज खान ने एटली कुमार से भी बातचीत की है।

Image

Salman Khan and Atlee

Salman Khan's Next With Atlee Kumar: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की कॉप सीरीज 'दबंग' के पहले दो पार्ट्स सफल रहे थे। लोगों ने सलमान खान स्टारर 'दबंग 3' को कुछ पसंद नहीं किया। ऐसे में अब सलमान खान 'दबंग' की दुनिया में वापसी करने को तैयार हैं। यही वजह है कि उन्होंने साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर एटली कुमार (Atlee Kumar) के लिए 'दबंग' के स्पिन-ऑफ को लेकर मुलाकात की है। दोनों ने इस पर काफी चर्चा की है। 'दबंग 3' के फ्लॉप होने के बाद सलमान खान अब अपने फैन्स को निराश नहीं करना चाहते हैं, इसलिए वो फूंक-फूंककर कदम रख रहे हैं।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक एटली कुमार ने 'दबंग' के स्पिन-ऑफ के लिए सलमान खान के घर यानी गैलेक्सी अपार्टमेंट में कम से कम 2 से 3 बार मुलाकात की है। इस मुलाकात के दौरान सलमान खान (Salman Khan) के भाई और प्रोड्यूसर अरबाज खान भी मौजूद थे। एटली कुमार ने फिल्म को डायरेक्ट नहीं करेंगे लेकिन वो इसकी स्क्रिप्ट को लिखेंगे। बीती कई फिल्मों में एटली के डायरेक्शन को देखने के बाद सलमान खान और अरबाज खान ने उनसे मुलाकात की है।

सलमान खान (Salman Khan) अच्छी तरह से जानते हैं कि 'चुलबुल पांडे' किरदार दर्शकों के बेहद करीब है और शुरुआत के दोनों पार्ट्स में इसे बहुत पसंद भी किया गया है। ऐसे में अब सलमान खान 'दबंग' का स्पिन-ऑफ लाकर फैन्स को बड़ा सरप्राइज देना चाह रहे हैं। सलमान और अरबाज चाहते हैं कि इस फिल्म का निर्देशन साउथ का कोई डायरेक्टर ही करे। एटली ने इस आईडिया को साउथ के अपने दोस्तों के साथ भी शेयर किया है। अब देखना यह है कि चीजें आगे कैसे काम करती हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article