Allu Arjun and Deepika Padukone's Raaka: बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप अदाकाराओं में से एक दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी है। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर घोषणा करते हुए बताया कि वो दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। इस खबर से फैन्स भी सरप्राइज दिखाई दिए। प्रेग्नेंसी की खबरें वायरल होने के बाद दीपिका पादुकोण को लेकर ऐसे कयास लगाए जाने लगे कि उनकी फिल्मों की शूटिंग टाल दी जाएगी। वहीं दूसरी ओर दीपिका पादुकोण को एटली कुमार की नई फिल्म 'राका' (Raaka) की शूटिंग 50 दिनों तक करनी है। ऐसे में अब दीपिका पादुकोण के एक्शन सीन्स को पूरा करने के लिए मेकर्स ने एक नया जुगाड़ निकला है। (इसे भी पढ़ें: 2026 में रिलीज होते ही फ्लॉप हुईं ये 6 फिल्में, निर्माताओं को बना गईं कंगाल)
बॉडी डबल के साथ फिल्माए जाएंगे दीपिका पादुकोण के एक्शन सीन्स
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक एटली कुमार दीपिका पादुकोण को लेकर काफी सपोर्टिव रहे हैं। जैसे ही एटली कुमार को दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी की न्यूज मिली तो उन्होंने चिंतित होने की जगह प्लान बी रेडी किया। 'राका' मूवी में दीपिका पादुकोण के अहम एक्शन सीन्स के लिए मेकर्स अब उनके बॉडी डबल इस्तेमाल करेंगे। इस सीन्स को अब बॉडी डबल के साथ शूट किया जाएगा। फाइनल प्रिंट के लिए उन्हें VFX की मदद से बाकी सीन के साथ जोड़ दिया जाएगा। (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office: नहीं रुक रही Ranveer Singh स्टारर की कमाई, 39वें दिन कमाए इतने रुपये)

Deepika Padukone
दीपिका पादुकोण के किरदार में नहीं होगा कोई बदलाव
एटली कुमार ने जब इस मूवी की घोषणा की थी, तभी से यह तय था कि फिल्म में भारी-भरकम एक्शन सीन्स होंगे। एटली कुमार वैसे भी दीपिका पादुकोण को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। दीपिका पादुकोण की एंट्री बहुत धांसू होगी। इस मूवी में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण को पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए देखा जाएगा। अब इस मूवी के लिए सारे स्टंट एक 'बॉडी डबल' करेगा जबकि दीपिका फिल्म के ड्रामैटिक सीन की शूटिंग करती रहेंगी। उनके रोल में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
