बॉलीवुड

SCOOP: 'तिरंगा' के रीमेक से Akshay Kumar काटेंगे इंडस्ट्री में फिर से बवाल!! तैयारियां हुईं शुरू

Akshay Kumar's In Tirangaa Remake: एंटरटेनमेंट की दुनिया से इस समय अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि राज कुमार और नाना पाटेकर की सुपरहिट फिल्म 'तिरंगा' (Tirangaa Remake) के रीमेक के लिए अक्षय कुमार को अप्रोच किया गया है।

Image

Akshay Kumar in Tirangaa Remake

Akshay Kumar's In Tirangaa Remake: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अब तक अपने करियर में हर तरह का किरदार निभाया है। कॉमेडी से लेकर सीरियस रोल में भी ऑडियंस को अक्षय कुमार का अंदाज पसंद आया। इस समय अभिनेता अपकमिंग फिल्म 'खेल खेल में' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म का ट्रेलर कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने जारी किया है जो लोगों को इम्प्रेस करने में कामयाब रहा। अक्षय कुमार को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार ने साल 1993 में आई देशभक्ति पर आधारित मूवी 'तिरंगा' (Tirangaa) के रीमेक को करने के लिए हाथ मिलाया है।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार एनएच स्टूडियोज के नरेंद्र हीरावत के पास इस समय 'तिरंगा' के राइट्स हैं। उन्होंने फिल्म के रीमेक को एक नए सब्जेक्ट के साथ बनाने का फैसला किया है। पोर्टल से जुड़े सूत्र ने जानकारी देते हुआ बताया कि उन्होंने 'तिरंगा' के रीमेक के लिए अक्षय कुमार अप्रोच किया है। उन्होंने अभिनेता को साइनिंग अमाउंट की भी पेशकश कर दी है। हालांकि अभी तक अक्षय कुमार और निर्माताओं की पर कोई कन्फर्मेशन भी सामने नहीं आया है।

नरेंद्र हीरावत के पास फिल्म के राइट्स तो हैं लेकिन उनके पास टाइटल के राइट्स नहीं है। टाइटल के राइट्स मेहुल कुमार के पास हैं जिन्होंने मूल फिल्म को प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया था। हालांकि इस बारे में पोर्टल ने नरेंद्र हीरावत से बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

मेहुल कुमार ने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए कहा, 'हां, मेरे पास टाइटल के राइट्स हैं। मैंने एक और टाइटल रजिस्टर किया है जिसे मिशन तिरंगा के नाम से जाना जाएगा। लेकिन फिल्म के राइट्स नरेंद्र हीरावत के पास हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article