बॉलीवुड

King Movie: शाहरुख खान-सुहाना खान ने गिफ्ट भेजकर किया सौरभ शुक्ला का स्वागत, देखें तस्वीर

अभिनेता सौरभ शुक्ला ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि वो शाहरुख खान और सुहाना खान की अपकमिंग मूवी किंग की स्टारकास्ट में शामिल हो गए हैं। इस फिल्म में सौरभ शुक्ला स्पेशल किरदार निभाएंगे। सौरभ ने सोशल मीडिया पर शाहरुख-सुहाना द्वारा भेजा गया गिफ्ट शेयर किया है और लोगों को खुशखबरी दी है।

Image

Sourabh Shukla King

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों अपनी नई फिल्म किंग के लिए कमर कस रहे हैं। इस फिल्म से शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान को इंडस्ट्री में ब्लॉकबस्टर लॉन्च दिलाना चाहते हैं। यही कारण है कि शाहरुख खान इस फिल्म के लिए बड़े-बड़े अभिनेताओं के साथ-साथ बड़े-बड़े निर्देशकों और लेखकों को हायर कर रहे हैं। शाहरुख खान की पिछली कुछ फिल्मों ने जिस तरह का बिजनेस किया है, उसके बाद हर किसी को किंग से दोगुनी उम्मीदें हैं, जिन पर खरा उतरने के लिए शाहरुख खान दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।

अगर फिल्म किंग से सामने आई ताजा खबर की मानें तो शाहरुख खान की अपकमिंग मूवी किंग में सौरभ शुक्ला की भी एंट्री हो गई है। सौरभ शुक्ला ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करके फैंस को इस बात की जानकारी दी है। शाहरुख खान और सुहाना खान ने सौरभ शुक्ला के लिए एक प्यारा गिफ्ट भेजा, जिसे एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया और फैंस को बताया कि वो किंग का हिस्सा हैं। सौरभ शुक्ला ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'मैं शाहरुख खान के साथ सालों बाद काम करने जा रहा हूं और प्यारी सी बिटिया के साथ पहली दफा काम करूंगा।'

फिल्म किंग का निर्माण शाहरुख खान अपने बैनर तले ही करेंगे, जिसे सिद्धार्थ आनंद बनाएंगे और इसको लिखने का जिम्मा शाहरुख खान ने सुजॉय घोष को दिया है। फिल्म किंग की कहानी थ्रिल से भरी हुई रहेगी, जिसको सिद्धार्थ आनंद अपने अंदाज में शूट करेंगे। सौरभ शुक्ला, शाहरुख खान और सुहाना खान के साथ-साथ फिल्म किंग में जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, अभय वर्मा, जयदीप अहलावत और दीपिका पादुकोण जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में दिखेंगे। फिल्म किंग की स्टारकास्ट देखकर ही आप समझ सकते हैं कि शाहरुख खान अपनी बेटी को लॉन्च करने के लिए कितनी मेहनत कर रहे हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article