Satish Kaushik Prayer Meet: बॉलीवुड फिल्म कलाकार सतीश कौशिक ने होली के दौरान इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सतीश कौशिक अपने दोस्त के यहां होली सेलीब्रेट करने के लिए आए थे, जिसके बाद वो कभी जिंदा मुंबई नहीं लौट सके। सतीश कौशिक के यूं अचानक चले जाने से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सतीश कौशिक के इंडस्ट्री के लगभग सभी लोगों से अच्छे रिश्ते थे, जो सालों से उन्हें जानते थे। ये सभी कलाकार सतीश कौशिक की मृत्यु से काफी दुखी हैं। बीते दिन सतीश कौशिक के परिवार ने प्रेयर मीट रखी थी, जिसमें कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे थे। सतीश कौशिक के अच्छे दोस्त अनुपम खेर भी इस प्रेयर मीट में शामिल हुए। अनुपम खेर ने सतीश कौशिक की प्रेयर मीट से एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने लिखा है कि उन्होंने सतीश कौशिक को माफ कर दिया है।
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो सतीश कौशिक की तस्वीर पर फूल चढ़ाते दिख रहे हैं। ये वीडियो सतीश कौशिक की प्रेयर मीट का है। अनुपम खेर ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'जा!!! तुझे माफ़ किया! मुझे अकेला छोड़ कर जाने के लिए!! I will surely find you in people’s laughter! But will miss our friendship on a day to day basis!! अलविदा मेरे दोस्त! तेरा फ़ेवरिट गाना लगाया है बैकग्राउंडमें! तू भी क्या याद करेगा!!'
अनुपम खेर के इस पोस्ट से समझा जा सकता है कि वो सतीश कौशिक के अचानक चले जाने से कितने उदास हैं। सतीश कौशिक और अनुपम खेर की दोस्ती सालों पुरानी थी। दोनों नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के दौरान मिले थे और फिर एक साथ इन्होंने करियर बनाया। सतीश और अनुपम ने कई फिल्मों में साथ काम किया जो साफी सफल रहीं।
