बॉलीवुड

Satish Kaushik का आज शाम 5 बजे होगा अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में शामिल होंगे कई दिग्गज

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 9, 2023, 02:04 PM IST

Satish Kaushik Funeral Today At 5PM: सतीश के कुछ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य दिल्ली में हैं। जल्द ही पोस्टमार्टम के बाद सतीश कौशिक के शव को घर ले जाने की व्यवस्था की गई है। सतीश कौशिक के दोस्तों और परिवार के शाम चार बजे तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद है।

Image

Satish Kaushik Funeral Update

Satish Kaushik last rites and Funeral: अभिनेता-लेखक और फिल्म निर्देशक सतीश कौशिक अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। सतीश कौशिक के अचानक निधन से पूरा बॉलीवुड सदमे में है। 66 साल के सतीश कौशिक का आज तड़के गुरुग्राम में निधन हो गया। ईटाइम्स की एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक अभिनेता का पार्थिव शरीर दोपहर 3 बजे एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली से मुंबई ले जाया जाएगा। सतीश के कुछ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य दिल्ली में हैं। जल्द ही पोस्टमार्टम के बाद सतीश कौशिक के शव को घर ले जाने की व्यवस्था की गई है। सतीश कौशिक के दोस्तों और परिवार के शाम चार बजे तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद है।

सतीश कौशिक के परिवार में उनकी पत्नी शशि और बेटी वंशिका हैं, जो सिर्फ 11 साल की है। बताया जा रहा है कि मां-बेटी दोनों सदमे में हैं। इसी बीच दिग्गज अभिनेता के अंतिम संस्कार की भी जानकारी सामने आ गई है। उनका पार्थिव शरीर जैसे ही मुंबई पहुंचेगा वैसे ही सतीश की उनके घर से अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। सतीश कौशिक का आज (9 मार्च) शाम 5 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। एक्टर का अंतिम संस्कार हिंदू शमशान भूमि, वर्सोवा अंधेरी वेस्ट में होगा। यहां बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों के पहुंचने की संभावना है।

सतीश कौशिक के दोस्त प्रतीक आनंद ने बताया कि वो दिल्ली में होली खेलने के लिए आए थे। रात तक उनकी हालत ठीक थी। देर रात अचानक उनकी छाती में दर्द महसूस हुआ जिसके बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। वहीं अस्पताल के गेट पर ही उनका निधन हो गया। सतीश कौशिक के पार्थिव शरीर के साथ अस्पताल आए उनके दोस्त प्रतीक आनंद ने बताया कि डॉक्टरों ने सतीश के मौत की वजह सडन कार्डियक अरेस्ट(अचानक पड़ने वाला दिल का दौरा) है। हालांकि अभी विस्तृत रिपोर्ट आनी बाकी है।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article