बॉलीवुड

Satish Kaushik Death: जाते जाते Anupam Kher संग दोस्ती निभा गए सतीश कौशिक, देखें ट्वीट

Satish Kaushik Death: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता सतीश कौशिक (Satish Kaushik) अब इस दुनिया में नहीं रहे। 9 मार्च के दिन उनकी मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हो गई। सतीश कौशिक ने 7 मार्च के दिए अनुपम खेर (Anupam Kher) को लेकर एक प्यारा सा ट्वीट किया था, जो इस वक्त चर्चा में है।

Image

Satish Kaushik ने जाते-जाते निभाई Anupam Kher संग पक्की दोस्ती, ट्वीट में लिखी ये बात

Satish Kaushik Death: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक (Satish Kaushik) अब इस दुनिया में नहीं रहे। सतीश कौशिक की मृत्यु 9 मार्च के दिन दिल का दौरा पड़ने से हो गई। सतीश कौशिक की मृत्यु से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में गम का माहौल है और बॉलीवुड अभिनेता लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सतीश कौशिक के दोस्त अनुपम खेर (Anupam Kher) ने सुबह-सुबह ट्वीट करके लोगों को ये दुखदायी खबर सुनाई और इस बात पर पक्की मुहर लगाई कि अब उनका हंसमुख दोस्त इस दुनिया में नहीं रहा।

अनुपम खेर और सतीश कौशिक बहुत अच्छे दोस्त थे। ये दोनों सालों के एक-दूसरे के साथ खड़े हुए थे। सुख का समय रहा हो या फिर दुख की घड़ियां, इन्होंने कभी एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। सतीश कौशिक एक्टर अनुपम खेर के इतने पक्के दोस्त थे कि उनके आखिरी ट्वीट्स में से एक उनके ही बारे में था। सतीश कौशिक ने अनुपम खेर के बर्थडे पर ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने काफी सारी बातें लिखी थीं। सतीश कौशिक ने अनुपम खेर के लिए लिखा था, 'खेर साहब भले ही आप अब स्वीमिंग सीख रहे हो लेकिन आप जिंदगी में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। आपने अपनी तकनीकि से जिंदगी की हर चुनौती को पार किया है। आप अच्छा खाएं और हमेशा स्वस्थ्य बने रहें। आप लगातार जवान होते रहें मेरी यही दुआ है। मेरी तरफ से आपको हैप्पी बर्थडे।'

एक्टर अनुपम खेर ने सुबह-सुबह ट्वीट करके लोगों को एक्टर सतीश कौशिक की मृत्यु की जानकारी दी थी। अनुपम खेर के ट्वीट से इंटरनेट पर तहलका मच गया। पहले तो किसी को भरोसा ही नहीं हुआ कि एक्टर सतीश कौशिक अचानक से सबको छोड़कर चले गए।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article