बॉलीवुड

Satish Kaushik Death Case: सतीश की हत्या के आरोप पर दोस्त विकास मालू ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरे बारे में...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 12, 2023, 03:07 PM IST

Satish Kaushik Death Case: एक्टर सतीश कौशिक की मौत का आरोप उनके दोस्त विकास मालू पर लगा है। अब इस आरोप पर विकास मालू ने अपनी तोड़ी चुप्पी है। विकास ने सतीश के होली पार्टी का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि मुझ पर लगे सभी आरोप झूठे हैं।

Image

vikas mallu and satish kaushik (credit pic: instagram)

Satish Kaushik Death Case: बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक (Satish Kaushik) के निधन से हर कोई हैरान है। एक्टर का जाना बॉलीवुड के लिए अपूरणीय क्षति है। 8 मार्च को एक्टर का निधन हुआ था। एक्टर के निधन के तीन दिन बाद भी रोज नए- नए खुलासे हो रहे हैं। एक्टर के दोस्त विकास मालू पर उनकी हत्या का आरोप लगाया गया है। ये आरोप किसी और ने नहीं विकास मालू की पत्नी ने लगाया है। विकास मालू ने इन आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा है कि ये सभी बातें झूठी है। बिजनेस मैन विकास मालू ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है।

वीडियो में होली के मौके पर सतीश कौशिक डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, मेरे और सतीश जी के बीच 30 साल से पारिवारिक संबंध थे। लोगों ने मेरे नाम पर किचड़ उछालने में समय नहीं लगाया। इस शानदार जश्न के बीच ये ट्रेजिडी हो गई। मैं इस ट्रेजिडी को सहन नहीं कर पा रहा हूं। मैं अपने ऊपर लगे आरोपों पर चुप्पी तोड़ता हूं। ट्रेजिडी किसी को बताकर नहीं आती है। इस पर किसी का बस नहीं चलता है। मैं गुजारिश करना चाहूंगा की सभी की भवानाओं की कद्र करें। मैं हर जश्न में सतीश जी को हमेशा मिस करूंगा।

विकास मालू ने हत्या के आरोप पर तोड़ी चुप्पी

दरअसल विकास मालू की पत्नी ने आरोप लगाया था कि 15 करोड़ रुपये को लेकर सतीश जी की हत्या हुई है। मेरे पति और सतीश जी के बीच 15 करोड़ को लेकर पिछले एक साल से विवाद चल रहा था। एक्टर के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया कि उनकी मृत्यु हार्ट अटैक की वजह से हुई थी। एक्टर को हाइपरटेंशन और शुगर की वजह से हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत थी। एक्टर के ब्लैड सैंपल की रिपोर्ट 10 से 15 दिन में आएगी। एक्टर के विसरा को प्रिजर्व करके रखा गया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article