बॉलीवुड

Satish Kaushik Death: सतीश कौशिक की मृत्यु से गमगीन फिल्म इंडस्ट्री, Anupam Kher-Kangana Ranaut ने ट्वीट करके जताया दुख

Satish Kaushik Death: बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक (Satish Kaushik) की मृत्यु से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में गम का माहौल है। सतीश कौशिक की मृत्यु से दुखी अनुपम खेर (Anupam Kher) और कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने ट्वीट करके दुख जाहिर किया है। कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा है कि वो सतीश कौशिक को मिस करेंगी।

Image

Satish Kaushik Death: सतीश कौशिक की मृत्यु से गमगीन फिल्म इंडस्ट्री, Anupam Kher-Kangana Ranaut ने ट्वीट करके जताया दुख

Satish Kaushik Death: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर सतीश कौशिक (Satish Kaushik) की 66 साल की उम्र में मृत्यु हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सतीश कौशिक की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हुई। उनके शव गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में है, जिसे पोस्टमार्टम के बाद मुंबई लाया जाएगा। सतीश कौशिक गुरुग्राम में अपने किसी दोस्त से मिलने के लिए पहुंचे थे, जहां उनकी तबीयत अचाक से बिगड़ गई। जिस वक्त उनकी तबीयत खराब हुई, उस वक्त वो कार में थे। कार में ही सतीश कौशिक को दिल का दौरा पड़ा और उनकी मृत्यु हो गई।

सतीश कौशिश की मृत्यु से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सतीश कौशिक के दोस्त और जाने-माने एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) ने ट्वीट करके दुख व्यक्त किया है। अनुपम खेर ने ट्वीट में लिखा है, 'जानता हूँ “मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!” पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त #SatishKaushik के बारे में लिखूँगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था।45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम !! Life will NEVER be the same without you SATISH ! ओम् शांति'

अनुपम खेर के अलावा अदाकारा कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने भी सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि दी है। कंगना रनौत ने लिखा है, 'मेरी सुबह की शुरुआत इस बुरी खबर से हुई है। वो मेरे सबसे बड़े सपोर्टर थ। वो सफल अभिनेता और डायरेक्टर थे। सतीश जी निजी तौर पर बहुत ही शानदार और सच्चे इंसान थे। मैंने उन्हें इमरजेंसी के लिए डायरेक्ट किया था। मैं उन्हें हमेशा मिस करूंगी। ओम शांति।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article