बॉलीवुड

Satish Kaushik के अंतिम दर्शन का वीडियो वायरल, घर पर जुटने लगीं सितारों की भीड़

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 9, 2023, 03:18 PM IST

सतीश कौशिक के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। 66 साल की उम्र में एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके अंतिम दर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आज शाम 5 बजे सतीश कौशिक का अंतिम संस्कार होगा। एक्टर के अंतिम संस्कार में कई सितारें शामिल होने वाले हैं।

Image

satish kaushik (credit pic: instagram)

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक (Satish Kaushik) हमारे बीच नहीं रहे। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। सेलेब्स से लेकर फैंस तक एक्टर को नम आंखों से विदाई दे रहे हैं। 66 साल की उम्र में सतीश कौशिक ने दुनिया को अलविदा कहा। एक्टर की मृत्यु हार्ट अटैक की वजह से हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सतीश कौशिक का पार्थिव शरीर दिल्ली से मुंबई लाया जाएगा। एक्टर का अंतिम संस्कार शाम 5 बजे होगा। एक्टर के दोस्त और करीबी दोस्त शाम 4 बजे तक उनके घर पहुंच जाएंगे।

सतीश कौशिक के पार्थिव शरीर को एयर एंबुलेंस के जरिए मुंबई लाया जा रहा है। एक्टर के अंतिम दर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो में एंबुलेंस उनके घर से बाहर जाते हुए दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार इस वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं। यूजर्स सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक्टर के परिवार में उनकी पत्नी शशि और 11 साल की बेटी वंशिका है। एक्टर के निधन से पत्नी और बेटी पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

सतीश कौशिक के अंतिम दर्शन का वीडियो वायरल

एक्टर का अंतिम संस्कार शाम 5 बजे हिंदू शमशान भूमि, वर्सोवा अंधेरी वेस्ट में होगा। एक्टर के अंतिम संस्कार में कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचने वाले हैं। सतीश कौशिक कल अपने दोस्त प्रतीक आनंद के घर होली खेल रहे थे। रात को उनके सीने में दर्द की शिकायत हुई और उन्हें फौरन फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर्स ने उन्हें ऑन स्पॉट मृत घोषित कर दिया था।

सतीश कौशिक को फिल्म मिस्टर इंडिया से पहचान मिली थी। फिल्म में एक्टर ने कैलेंडर का रोल प्ले किया था। इस फिल्म से सतीश रातोंरात स्टार बन गए। एक्टर ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। एक्टर को उनकी शानदार कॉमिक टाइमिंग के लिए जाना जाता था। सतीश के जाने से अनुपम खेर बहुत दुखी है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर सतीश के निधन की खबर दी थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article