Sara Arjun on 20-year age gap With Ranveer Singh: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह के अपोजिट मेकर्स ने सारा अर्जुन को कास्ट किया था। रणवीर सिंह और सारा अर्जुन की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया। कई बार यह मुद्दा भी उठाया गया कि सारा अर्जुन, रणवीर सिंह के लगभग 20 साल छोटी हैं। दोनों के उम्र के फासले को लेकर लोगों ने कई तरह के रिएक्शन्स दिए थे। ऐसे में अब खुद भी सारा अर्जुन ने 20 साल बड़े रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'धुरंधर' में काम करने पर चुप्पी तोड़ दी है।
रणवीर सिंह और खुद के बीच 20 साल के उम्र के फासले पर बोलीं सारा अर्जुन
NDTV को दिए इंटरव्यू के दौरान सारा अर्जुन ने अपने और रणवीर सिंह के बीच 20 साल एज गैप को लेकर बड़ा बयान दिया। सारा अर्जुन ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी थी। यह फिल्म की स्टोरी के हिसाब से था। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि वो 'धुरंधर' रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं थीं लेकिन फिर भी उनके कानों में उम्र के फासले जैसी खबरें पड़ गई थीं।
इस दौरान सारा अर्जुन ने साफ यह क्लियर किया कि सभी की अपनी राय होती है। वो केवल जियो और जीने दो में विश्वास रखती हैं। उन्हें फिल्म की कहानी पता थी और यह एकदम सही था। सारा अर्जुन ने रणवीर सिंह की जमकर तारीफ की। एक्ट्रेस ने बताया था कि वो बहुत अच्छे को-स्टार हैं। 'धुरंधर' पिछले साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। यह 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरी। दुनिया भर में इस मूवी ने 1300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।
