2026 Is The New 2016: सोशल मीडिया कुछ भी वायरल होने में ज्यादा समय नहीं लगता है। आये दिन नई-नई चीजें इंटरनेट पर ट्रेंड करती रहती हैं। ऐसे में अब 2016 vs 2026 का ट्रेंड चल रहा है। इस ट्रेंड के साथ लोगों ने अपनी पुरानी यादों को ताजा भी किया। ऐसे में आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको साल 2016 में रिलीज हुईं फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने कमाई कर निर्माताओं की कंगाली दूर कर दी थी। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...
आमिर खान ने इस मूवी में महावीर सिंह फोगाट की भूमिका निभाई थी। 'दंगल' साल 2016 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई थी। इस मूवी के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कोई नहीं तोड़ पाया है।
अक्षय कुमार स्टारर यह फिल्म एक इंडियन बिजनेसमैन की कहानी है, जो इराक द्वारा कुवैत पर हमला करने के बाद वहां फंसे हुए 17000 से अधिक देशवासियों के लिए स्पोक्सपर्सन बन जाता है।
अजय देवगन के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'शिवाय' को भी लोगों ने काफी पसंद किया था। इस मूवी के वी एफएक्स कमाल के थे।
'हाउसफुल 3' एक जबरदस्त कॉमेडी फ्रेंचाइजी है। इस मूवी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी ठीक-ठाक कमाई करने में सफल रही थी।
महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी इस मूवी में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अहम रोल में थे। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था।
अक्षय कुमार की यह मूवी नानावटी केस से प्रेरित थी। इस कोर्टरूम ड्रामा को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी।
करण जौहर के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय बच्चन को अहम रोल में देखा गया था। यह फिक्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट रही थी।
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी सलमान खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'सुल्तान' भी 2016 में ही रिलीज हुई थी। इस मूवी में सलमान खान ने हरयाणा बेस्ड रेस्लर का रोल निभाया था। यह मूवी भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी।