बॉलीवुड

Sara Ali Khan ने किए Grishneshwar Jyotirlinga के दर्शन, भोलेनाथ की भक्ति में डूबी नजर आईं सैफ अली खान की बेटी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 24, 2024, 08:41 AM IST

Sara Ali Khan in Grishneshwar Jyotirlinga: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान भगवान भोलेनाथ की पूजा आराधना करती नजर आ रही हैं। सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह भगवान भोलेनाथ की घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शक करती दिख रही हैं। इस तस्वीर पर एक नजर डालते हैं।

Image

Sara Ali Khan at Grishneshwar Jyotirlinga

Sara Ali Khan in Grishneshwar Jyotirlinga: भारत इस समय भगवान राम की भक्ति में डूब नजर आ रहा है। बॉलीवुड के सितारे भी जोर जोर से जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान भगवान भोलेनाथ की पूजा आराधना करती नजर आ रही हैं। सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह भगवान भोलेनाथ की घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शक करती दिख रही हैं। सारा अली खान का ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यूजर्स सारा के इस अंदाज की जमकर तारीफ कर रही है।

तस्वीर में एक्ट्रेस भगवान भोलेनाथ की शिवलिंग के सामने हाथ जोड़ी दिख रही है। भोलेनाथ की भक्ति में डूबीं सारा अली खान को हर कोई पसंद कर रहा है और खूब वाहवाही भी कर रहा है।

सारा अली खान ने किए घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन

सारा अली खान का ये वीडियो महाराष्ट्र के घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग का है, जो देशभर के 12 मुख्य ज्योतिर्लिंग में से एक है। सारा अली खान अक्सर भगवान भोलेनाथ के प्रति अपना प्यार जाहिर करती नजर आ आती हैं। सैफ अली खान और अमृता राव की बेटी होने की वजह से सारा हिंदू रीति-रिवाजों का भी काफी अच्छे से पालन करती हैं, वह केदारनाथ, अमरनाथ और वाराणसी जैसे तीर्थ स्थलों पर भी दर्शन कर चुकी हैं। एक्ट्रेस की इसी सादगी को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article