Sara Ali Khan on Ibrahim Ali Khan Bollywood Debut: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने साल 2018 में रणवीर सिंह के साथ फिल्म सिम्बा से बॉलीवुड डेब्यू किया है। देखते ही देखते एक्ट्रेस को बॉलीवुड में कदम रखे लगभग 5 साल हो गए हैं। अब सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। इब्राहिम ने इंडस्ट्री में अपने डेब्यू को लेकर कमस कस ली है। जिसके बाद अब सारा अली खान ने इब्राहिम के डेब्यू पर अपनी राय रखी है, और भाई को बॉलीवुड में कदम रखने से पहले एक महत्वपूर्ण नसीहत भी दी है। सारा का ये कमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
‘कैमरे पर कभी झूठ मत बोलो’
पिंकविला के साथ बातचीत में सारा अली खान ने कहा, ‘हम काम को लेकर ज्यादा बातें नहीं करते हैं, हालांकि में इब्राहिम को वही सलाह देना चाहूंगा जो मुझे, मेरे डेब्यू के वक्त पैरेंट्स से मिली थी। वही करो जिसे करने में मन लगता है और जो दिल चाहता है।’

Sara Ali Khan and Ibrahim Ali Khan
इसी के साथ ही सारा ने आगे कहा, ‘कभी कैमरे के सामने झूठ नहीं बोलना चाहिए, वह सब कुछ पकड़ लेता है।’ बता दें कि सारा अली खान और इब्राहिम अली खान, सैफ की पहली पत्नी अमृता सिंह के बेटे हैं। फैंस इब्राहिम के डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं।
