बॉलीवुड

The Vaccine War: नाना पाटेकर ने 'जवान' और 'गदर 2' पर मारा ताना, कहा- ‘ऑडियंस को यही दिखाया जा रहा है'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Sep 13, 2023, 08:24 AM IST

Nana Patekar on Gadar 2 and Jawan: बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में बन रही फिल्मों को लेकर अपना पक्ष रखा है। एक्टर का मानना है कि इंडस्ट्री में एक ही तरह की फिल्में बनाई जा रही हैं और दर्शकों को ऐसी फिल्में देखने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

Image

Nana Patekar on Jawan and Gadar 2

The Vaccine War Trailer Launch: बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर अब एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने शाहरुख खान की जवान और सनी देओल की गदर 2 को लेकर ताना मारा है, बिना किसी फिल्म का नाम लिए ही नाना पाटेकर ने सब कुछ कह दिया है। विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में द वैक्सीन वॉर का ट्रेलर बीते दिन 12 सितंबर 2023 को रिलीज हो गया है। फिल्म में नाना पाटेकर अहल रोल में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में नाना पाटेकर की एक्टिंग ने एक बार फिर करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया है। अब एक्टर ने बॉलीवुड में बन रही फिल्मों के ट्रेंड को लेकर बयान दिया है। उन्होंने बिना किसी मूवी का नाम लिए, जवान और गदर 2 पर निशाना साधा है, आइए उनके बयान पर एक नजर डालते हैं।

‘ऑडियंस को यही दिखाया जा रहा है’

नाना पाटेकर ने बताया कि आजकल वही एक दो तरह की फिल्में बन रही हैं। ऑडियंस को यही देखने पर मजबूर किया जा रहा है। एक्टर ने कहा, ‘ये ठीक इसी प्रकार है कि मैं अपने बच्चे को बचपन से ही कह दूं कि तुझे एक्टर ही बनना है और कोई ऑप्शन ही नहीं है।’

इसके साथ ही नाना पाटेकर ने आगे कहा, ‘अभी एक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत चल रही है, मैंने भी देखने की कोशिश की लेकिन पूरी फिल्म नहीं देख सका।’ यूजर्स का मानना है कि यहां नाना पाटेकर सनी देओल की फिल्म गदर 2 की ओर इशारा कर रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article