Sanjeev Kumar Death Anniversary: कल्पना कीजिए, एक ऐसा शख्स जो स्क्रीन पर ठाकुर बनकर बदला लेने की आग जलाए तो दिल दहल जाए और अगली फिल्म में खिलौने की तरह टूटा हुआ इंसान दिखे तो आंसू रुक न जाएं। हरिहर जेठालाल जरीवाला उर्फ संजीव कुमार यही थे। बॉलीवुड का वो जादूगर, जिसने 30 के दशक में ही बूढ़े रोल निभाकर साबित कर दिया कि एक्टिंग उम्र नहीं, जज्बात की गहराई मांगती है। लेकिन आज, उनकी 40वीं डेथ एनिवर्सरी पर जब हम 'शोले' का वो आइकॉनिक सीन याद करते हैं, तो मन में एक टीस उठती है। वो शख्स, जो कभी घर न खरीद सका, कभी दिल की धड़कन न बसा सका और आखिर में अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा दोस्तों-रिश्तेदारों को उधार देकर रह गया। संजीव कुमार की जिंदगी एक ओपन बुक की तरह थी पन्ने तो चमकदार, लेकिन आखिरी अध्याय में अकेलापन और अफसोस की स्याही से भरा रहा।

Image Source: Reddit
संजीव कुमार पर लगा था कंजूस का ठप्पा
संजीव कुमार को कंजूस कहने वालों की कमी न थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर संजीव कुमार बहुत ही सिंपल कपड़े पहनते थे और कभी ज्यादा चैरिटी नहीं करते थे जिसकी वजह से लोग उन्हें कंजूस कहा करते थे। लेकिन असलियत क्या थी? ये कंजूसी नहीं, बल्कि बचपन की कंगाली की यादें थीं। संजीव कुमार ने अपने बचपन में काफी दिक्कतें देखी थीं। रिपोर्ट्स के मुताबकि पिता की जल्दी मौत के बाद मां ने जेवर गिरवी रखकर उन्हें एक्टिंग की ट्रेनिंग दिलाई। ये सब यादें उनके दिमाग पर अंत तक छाई रहीं। एक्टर की दोस्त रहीं अंजू महेंद्रू ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि 'संजीव को जिसे पैसे देने होते थे, उसे वो दिल खोल कर देते थे। लेकिन जिसे नहीं देने होते तो वो नहीं देते थे।'

Image Source: Reddit
दोस्तों ने वापस नहीं किए पैसे
संजीव कुमार को अपनी लाइफ में सबसे ज्यादा धोखा दोस्तों से ही मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1980 के दशक में संजीव कुमार ने इंडस्ट्री के लोगों को लगभग 1 करोड़ रुपये उधार दिए थे, जो उस समय के हिसाब से काफी ज्यादा थे। लेकिन इसके बाद भी लोगों ने उनका साथ नहीं दिया। संजीव कुमार की भतीजी जिग्ना शाह ने एक इंटव्यू के दौरान इसका खुलासा करते हुए बताया कि संजीव कुमार के वे सभी दोस्त, जो हर शाम उनके साथ शराब पीने आते थे अचानक गायब हो गए जब उन्होंने सर्जरी के बाद शराब छोड़ दी। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी दोस्त ने उनसे हालचाल पूछने की जहमत नहीं उठाई। जिग्ना शाह ने ये भी बताया था संजीव कुमार से कई दोस्तों ने से उधार लिए पैसे थे लेकिन बोनी कपूर को छोड़कर किसी ने वापस नहीं किए।

Image Source: Reddit
47 साल की उम्र में हुआ निधन
संजीव कुमार की लाइफ ज्यादा लंबी नहीं रही। संजीव कुमार बचपन से हृदय संबंधी बीमारी से ग्रस्त थे और शराब के नशे ने उनकी इस बीमारी को और बढ़ा दिया था। करियर के चमकते दौर में महज 37 साल की उम्र में उन्हें पहली बार हार्ट अटैक आया था लेकिन उन्होंने अपनी जीवनशैली में कोई बहुत बदलाव नहीं किया। जिसकी वजह से जल्ह ही उन्हें दूसरा अटैक भी आ गया, इसके बाद वो अमेरिका से बायपास सर्जरी करवा कर वापस आए। लेकिन इन सब से बाद भी 6 नवंबर 1985 में तीसरा दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो। लेकिन अपनी इस लाइफ में वो काफी कुछ अधूरा छोड़ गए। संजीव कुमार ने अपनी पूरी लाइफ एक किराए के मकान में निकाल दी, वो अंत तक अपना घर नहीं ले पाए। और न ही अपना कोई जीवनसाथी बना पाए।
