Love and War Shooting Update: संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म 'लव एंड वॉर ' कुछ ही महीनों में रिलीज होने जा रही है। रणबीर कपूर-आलिया भट्ट( Alia Bhatt) और विक्की कौशल( Vicky Kaushal) की इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर अपडेट सामने आई थी कि शूटिंग के लिए संजय लीला भंसाली अपनी टीम को इटली लेकर जा रहे हैं। लव एंड वॉर की शूटिंग इटली पर होगी। लेकिन अब अपडेट सामने आई है कि इटली की बजाए शूटिंग मुंबई में ही होगी। इसके लिए एक बड़ा सेट भी तैयार करवाया गया है।
मिड-डे की एक रिपोर्ट के अनुसार, संजय लीला भंसाली( Sanjay Leela Bhansali) ने हाल ही में मुंबई के गोरेगांव स्थित स्टूडियो में फिल्म के कुछ अहम हिस्सों की शूटिंग की। मूल रूप से, निर्देशक ने फिल्म के लिए 45 दिनों का इटली शेड्यूल तय किया था, लेकिन बाद में उन्होंने उसे रद्द कर दिया। इसके बजाय, उन्होंने 1970 के दशक के इटली का खूबसूरत माहौल मुंबई में फिर से तैयार करवाया। एक सूत्र के मुताबिक, “भंसाली फिल्म के लिए भव्यता बनाए रखना चाहते थे, लेकिन साथ ही शूटिंग पर पूरा कंट्रोल भी रखना चाहते थे। इटली का शेड्यूल बहुत मुश्किल हो रहा था, इसलिए उन्होंने मुंबई में ही असली इतालवी क्लब जैसा सेट बनाया। इस सेट पर दिवाली से पहले 10 दिनों की शूटिंग हुई।”
फिल्म की डिटेल रखी गई है सीक्रेट
रिपोर्ट के मुताबिक, ‘लव एंड वॉर’ की टीम फिलहाल ब्रेक पर है, और अक्टूबर के अंत में आखिरी 20 दिनों की शूटिंग शुरू करेगी। इस शेड्यूल में फिल्म का क्लाइमेक्स फिल्माया जाएगा। भंसाली ने सख्त निर्देश दिए हैं कि सेट या कलाकारों के लुक की कोई भी जानकारी लीक न हो। कुछ समय पहले आलिया भट्ट के लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं, जिसके बाद निर्देशक ने शूटिंग स्थल की जानकारी को गुप्त रखने का फैसला लिया। बताते चले कि फिल्म मार्च 2026 में रिलीज हो सकती है।
