बॉलीवुड

संजय लीला भंसाली लेकर आ रहे हैं रणबीर-दीपिका को फिर से साथ, लव एंड वॉर में ऑफर हुआ ये रोल

Deepika Padukone will Enter in Love and War: रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के फैंस के लिए संजय लीला भंसाली की टीम खुशखबरी लेकर आ रही है। लव एंड वॉर के लिए दीपिका को अप्रोच किया गया है। रणबीर-दीपिका पादुकोण स्क्रीन शेयर करेंगे जिसे देखना फैंस के लिए दिलचस्प होने वाला है।

Image

Deepika Padukone will Enter in Love and War

Deepika Padukone will Enter in Love and War: फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली( Sanjay leela Bhansali) की अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर ( love and War) का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) , आलिया भट्ट( Alia Bhatt) और विक्की कौशल( Vicky Kaushal) की इस फिल्म की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने तो अपने हिस्से की शूटिंग भी शुरू कर दी है। यह बिग बजट मूवी एक लव ड्रामा होने वाली है। फिल्म से जुड़ी नई अपडेट सामने आई है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में दीपिका पादुकोण( Deepika Padukone) का कैमियो हो सकता है। इस खबर ने तो फैंस को और भी उत्साहित कर दिया है।

फिल्म शिल्मी की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone) एसएलबी की लव एंड वॉर( love and War) में कुछ इमोशनल और बोल्ड रोल के लिए आ सकती हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में अभिनेत्री का रणबीर कपूर के साथ लगभग 40 मिनट का रोल है। रिपोर्ट में यह भी बताया जा रहा है कि दीपिका और रणबीर में 'स्टीमी' रोमांटिक सीन्स हो सकते हैं और यह संभवतः केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) द्वारा ए प्रमाणन के लिए फिल्म को आगे बढ़ा सकता है।

वहीं दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone) की तरफ से इसपर कोई जवाब नहीं आया है। वह अभी भी इस प्रोजेक्ट पर विचार कर रही हैं और रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने आधिकारिक तौर पर लव एंड वॉर साइन नहीं की है। अभिनेत्री कथित तौर पर निर्णय लेने में समय ले रही हैं क्योंकि यह भूमिका एक चुनौतीपूर्ण कदम हो सकता है। हालांकि, निर्माताओं द्वारा आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, अगर ऐसा होता है तो लंबे समय बाद रणबीर-दीपिका पादुकोण स्क्रीन शेयर करेंगे जिसे देखना फैंस के लिए दिलचस्प होने वाला है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article