Sanjay Gupta on Shah Rukh Khan's Jawan: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' (Jawan) 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमा लिया है। इंडियन बॉक्स ऑफिस की बात करें तो 'जवान' जल्द ही 400 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी। इतना ही नहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। 'जवान' की सफलता पर बॉलीवुड सेलेब्स और फैन्स शाहरुख खान को बधाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने शाहरुख खान स्टारर 'जवान' को चार दिन की चांदिनी बताया है।
संजय गुप्ता (Sanjay Gupta) ने बताया कि इसमें जश्न मनाने वाली कोई बात नहीं है। बीते कुछ महीनों में प्रदर्शकों काफी नुकसान झेला है। उन्होंने कहा कि गदर 2 और जवान की सफलता से इंडस्ट्री को कोई फायदा नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि केवल वही लोग पैसा कमा रहे हैं जिन्होंने प्रोजेक्ट्स में इन्वेस्ट किया है। हालांकि संजय गुप्ता ने शाहरुख खान की उनके काम और फिल्मों के प्रति जुनून की सराहना की।
संजय गुप्ता ने आगे कहा कि शाहरुख खान ने कभी भी फिल्मों से होने वाली कमाई को अहमियत नहीं दीं। शाहरुख खान ने हमेशा निर्माताओं से कहा कि उनकी मार्किट देने की जगह वो फिल्मों में इन्वेस्ट करें। उन्होंने एटली कुमार के प्रोजेक्ट का सपोर्ट किया। कुछ समय पहले तक लोगों ने फिल्म देखना बंद कर दिया था क्योंकि वो इन्हें ओटीटी पर देख सकते हैं लेकिन अब ऑडियंस ने थिएटर में आना शुरू कर दिया है।
