बॉलीवुड

Dhurandhar 2 के फैन हुए अनुष्का शर्मा और Virat Kohli, क्रिकेटर ने कहा, '4 घंटे तक मैं एक बार भी नहीं हिला...'

Anushka & Virat Praise Dhurandhar 2: धुरंधर 2 का जादू अब बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के फ़ेमस कपल अनुष्का शर्मा-विराट कोहली पर चढ़ गया है। कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फिल्म की जमकर तारीफ की।

Image

धुरंधर 2 के फैन हुए अनुष्का शर्मा-विराट कोहली/फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम

KEY HIGHLIGHTS
  • विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ने देखि 'धुरंधर 2'
  • विराट कोहली ने की 'धुरंधर 2' की तरीफ
  • अनुष्का शर्मा हुईं 'धुरंधर 2' स्टारकास्ट की मुरीद

Anushka & Virat Praise Dhurandhar 2: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' अपनी दमदार कहानी से दर्शकों के दिलों और बॉक्स ऑफिस पर जादू चला रही है। देखते ही देखते फिल्म ने बाहुबली, पुष्पा और जैसे कई अन्य साउथ-बॉलीवुड फिल्मों के रिकार्ड तोड़ डाले। फिल्म ने अब तक 1000 करोड़ के पार कमाई कर डाली और इसका डंका विदेश में भी जमकर बजाय है। अब हाल ही में अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) ने फिल्म 'धुरंधर 2' देख डाली और वे इसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। आइए पढ़िए इस रिपोर्ट में कि आखिर अनुष्का और विराट को 'धुरंधर 2' कैसी लगी। (ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 worldwide BO: 2000 करोड़ी होने की ओर बढ़ रही है Ranveer Singh की फिल्म, देखें आंकड़े)

Virat Kohli Praised

विराट कोहली ने की 'धुरंधर 2' की तारीफ/फोटो क्रेडिट-विराट कोहली इंस्टाग्राम

    विराट कोहली ने की 'धुरंधर 2' की तारीफ

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर करते हुए भारतीय क्रिकेट के बल्लेबाज विराट कोहली ने फिल्म 'धुरंधर 2' को अद्भुत बताया। विराट लिखते हैं, 'आज फिल्म देखी और मैं यह कहने की हिम्मत करता हूं कि मैंने भारत में बनी इस तरह की फिल्म का अनुभव पहले कभी नहीं देखा। इसने हर तरह की भावनाओं को सामने ला दिया और मैं लगभग 4 घंटे तक एक बार भी नहीं हिला। आदित्य धर आपका टैलेंट और पक्का इरादा आपके बनाए काम में दिखता है। आपको सलाम। आप जीनियस हैं। और वैसे तो सभी एक्टर अपने रोल में बहुत अच्छे थे लेकिन रणवीर सिंह इस फिल्म के बाद आप एक अलग लेवल पर पहुंच गए हैं और आपकी परफॉर्मेंस बहुत शानदार थी। बिल्कुल Wow।' (ये भी पढ़ें: 'एक नया कबूतर पकड़ लिए हैं लोग' Dhurandhar 2 को प्रोपेगेंडा बताने वालों की रवि किशन ने लगाई क्लास)

    Anushka Sharma Praised

    अनुष्का शर्मा ने की 'धुरंधर 2' की तारीफ/फोटो क्रेडिट-अनुष्का शर्मा इंस्टाग्राम

      अनुष्का शर्मा ने भी बांधे तारीफ़ों के पुल

      आदित्य धर आपने क्या शानदार फ़िल्म बनाई है! लगभग 4 घंटे लंबी फ़िल्म बनाने के लिए बहुत ज़्यादा पक्का इरादा चाहिए। दिलचस्प और दिलचस्प, बहुत ध्यान से बनाई गई, यह फ़िल्म शुरू से आखिर तक आपका ध्यान खींचती है। आप एक बहुत ही ओरिजिनल और पक्के फ़िल्ममेकर हैं। रणवीर सिंह आपने एक ऐसा किरदार निभाया जो ज़िंदगी में एक बार मिलता है और आपने एक सॉलिड, बेहतरीन परफॉर्मेंस दी। आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी सर और फिल्म का हर एक शानदार एक्टर - हर परफॉर्मेंस एकदम सही है; आप सभी के बिना यह फिल्म सोची भी नहीं जा सकती। इस फिल्म के पीछे सभी को बहुत-बहुत बधाई।

      Khushboo Dogra
      खुशबू डोगराauthor

      खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

      और पढ़ें
      End of Article