Sania Mirza To Attend Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंधने के लिये तैयार हैं। दोनों की शादी में बस एक ही दिन बाकी रह गया है। परिवार के साथ-साथ बाकी मेहमान भी अब परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंच गए हैं। परिणीति चोपड़ा की खास दोस्त औरटेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा भी उनकी शादी में शिरकत करने के लिए तैयार हैं।
परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) से जुड़े सूत्रों का कहना है कि टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा (Sania Mirza) भी उनकी और राघव चड्ढा की शादी में शामिल होंगी। वह जल्द ही उदयपुर के लिए भी रवाना होने वाली हैं। वहीं परिणीति और सानिया की अच्छी बॉन्डिंग को देखकर कहा जा सकता है कि वह राघव चड्ढा के जूते भी चुराएंगी। बता दें कि परिणीति चोपड़ा और सानिया मिर्जा एक-दूजे की काफी अच्छी दोस्त हैं। दोनों भले ही एक-साथ तस्वीरें साझा नहीं करती हैं। लेकिन उनकी बॉन्डिंग बहुत गहरी है। सानिया मिर्जा के बेटे से मिलने के लिए परिणीति चोपड़ा दुबई भी गई थीं। उन्होंने बेटे संग तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, "मैं खाला बन चुकी हूं।"
परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की शादी में शामिल होंगे ये सितारे
बता दें कि परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा की शादी में भाग्यश्री, शैलेश लोढ़ा, मधू चोपड़ा और संजय सिंह जैसे सितारे शिरकत करने के लिए पहुंचे। उन्हें उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट भी किया गया है। इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में नजर आ सकते हैं।
